हॉलीवुड की इन दो बड़ी फिल्मों ने भी पकड़ी ओटीटी की राह, इसी महीने होंगी रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन का असर सिर्फ भारतीय सिनेमा पर ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया के सिनेमा पर देखा जा रहा है। जिस तरह एक के बाद एक हिंदी फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार हो रही हैं, ठीक वैसे ही हॉलीवुड की भी कई बड़ी फिल्में ओटीटी का ही रास्ता नाप रही हैं। हाल ही में दो और बड़ी फिल्मों के ओटीटी पर रिलीज होने की घोषणा हुई है जिनमें से एक है यूनिवर्सल पिक्चर्स की 'यू शुड हैव लेफ्ट' और दूसरी है फोकस फीचर्स की 'इरेजिस्टिबल'। ये दोनों ही फिल्में क्रमशः 18 जून और 26 जून को रिलीज होंगी।
डेविड कोइप के निर्देशन में बनी फिल्म 'यू शुड हैव लेफ्ट' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जोकि डेनियल केलमन की इसी नाम से लिखी किताब पर आधारित है। इस फिल्म में केविन बेकन और अमांडा सेफ्राइड मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। वहीं जॉन स्टीवर्ट के निर्देशन में बनी 'इरेजिस्टिबल' राजनीतिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में स्टीव कैरेल, क्रिस कूपर, मैकेंजी डेविस, टोफर ग्रेस, नताशा लियोन और रोज बर्न्स जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
लॉकडाउन होने से पहले यह फिल्म भी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए ही बनाई जा रही थी लेकिन अब मौजूदा स्थिति को देखते हुए इससे 26 जून को ओटीटी पर ही रिलीज करना पड़ रहा है। हॉलीवुड फिल्मों को ओटीटी पर करना भी उनके निर्माताओं को खूब भा रहा है। इससे पहले वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियोज की फिल्म 'स्कूप' को ओटीटी पर रिलीज किया गया है और वहां इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। ऐसी ही कुछ फिल्म को मिली अच्छी प्रतिक्रिया के बाद ही बाकी के निर्देशक और निर्माता अपनी फिल्मों को ऑनलाइन रिलीज करने पर राजी हो रहे हैं।
बता दें कि भारत में भी अलग-अलग भाषाओं की बड़ी-बड़ी फिल्मों का भी ओटीटी पर रिलीज होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इन फिल्मों में महान अभिनेता अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' हिंदी फिल्मों में ओटीटी पर रिलीज होने वाली पहली बड़ी फिल्म है। इसके बाद कुछ चर्चित फिल्में जैसे; विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' और युवा अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' की भी घोषणा हो चुकी है।
पढ़ें: 'वंडर वुमन 1984' के बाद क्रिस्टोफर नोलन की 'टेनेट' भी आगे खिसकी, अब इस दिन होगी रिलीज