{"_id":"26125180-5a53-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"film-lincoln-get-most-nominees-in-bafta","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लिंकन' को बाफ्टा में मिले सर्वाधिक नामांकन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'लिंकन' को बाफ्टा में मिले सर्वाधिक नामांकन
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Wed, 09 Jan 2013 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की जीवनी पर बनी फिल्म 'लिंकन' को 'ब्रिटिश एकेडेमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) 2013' के लिए सर्वाधिक 10 श्रेणियों में नामांकन मिले हैं। फिल्म 'लेस मिजरेबल' और 'लाइफ ऑफ पाइ' नौ-नौ श्रेणियों में नामांकन पाकर दौड़ में दूसरे स्थान पर हैं। 'लिंकन' को इस साल गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के लिए भी सबसे ज्यादा नामांकन मिले थे। फिल्मों में सर्वाधिक सम्मानीय अवार्ड ऑस्कर के लिए भी फिल्म की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है।
विज्ञापन
'लिंकन' का निर्देशन स्टीवन स्पिलबर्ग ने किया है। 'लेस मिजरेबल' के निर्देशक टॉम हूपर जबकि 'लाइफ ऑफ पाइ' के निर्देशक आंग ली हैं। 'लाइफ ऑफ पाइ' के युवा अभिनेता सूरज शर्मा राइजिंग स्टार अवार्ड के लिए नामांकित किए गए हैं। ब्रिटिश एकेडेमी फिल्म अवार्ड्स का आयोजन लंदन के ओपरा हाउस स्थित कोवेंट गार्डन में 10 फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन