{"_id":"5eeab1f58ebc3e43171ddbdc","slug":"film-independent-spirit-awards-2021-postponed-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्कर और बाफ्टा के बाद अब Film Independent Spirit Awards की तिथि भी आगे बढ़ी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ऑस्कर और बाफ्टा के बाद अब Film Independent Spirit Awards की तिथि भी आगे बढ़ी
Thu, 18 Jun 2020 05:44 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 18 Jun 2020 05:44 AM IST
विज्ञापन
Film Independent Spirit Awards
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस दुनियाभर में अपना कहर बरपा रहा है। इस वैश्विक महामारी का असर फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है। इसी के चलते ऑस्कर और बाफ्टा जैसे बड़े पुरस्कार समारोह को टाल दिया गया है। अब इस लिस्ट में फिल्म इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवार्ड्स (Film Independent Spirit Awards) का भी नाम शामिल हो गया है।
विज्ञापन
Film Independent Spirit Awards मूल रूप से 27 फरवरी, 2021 को होने वाला था। द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, अब ये पुरस्कार समारोह शनिवार, 24 अप्रैल, 2021 को ऑस्कर से एक दिन पहले होगा।
विज्ञापन
फिल्म इंडिपेंडेंट के अध्यक्ष जोश वेल्श ने एक बयान में कहा, 'फिल्म इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवार्ड्स शनिवार 24 अप्रैल, 2021 को होगा। इसके अलावा, अब जनवरी 2020 से 28 फरवरी 2021 तक रिलीज होने वाली फिल्मों का मूल्यांकन करेंगे। पूरी दुनिया में सिनेमा के सामने चुनौतिया हैं।'
विज्ञापन
बीते साल सर्वश्रेष्ठ फीचर स्पिरिट अवॉर्ड 'द फेयरवेल' को गया था, इस फिल्म को ऑस्कर में बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया था। पिछले 10 सालों में स्पिरिट अवॉर्ड जीतने वाली करीब पांच फिल्मों ने ऑस्कर जीता है इनमें द आर्टिस्ट' (2011), '12 इयर्स ए स्लेव '(2013),' बर्डमैन '(2014),' स्पॉटलाइट '( 2015) और 'मूनलाइट' (2016) शामिल हैं।
'स्पेंसर' में राजकुमारी डायना का किरदार निभाएंगी क्रिस्टन स्टीवर्ट, 2021 में शुरू हो सकती है शूटिंग