फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Environmental official urge Harry Potter fans to not leave socks at Dobby memorial site Freshwater West Beach

Harry Potter: ‘हैरी पॉटर’ के फैंस से डॉबी के स्मारक पर मोजे न छोड़ने की अपील, पर्यावरण की वजह से लिया निर्णय

Thu, 03 Nov 2022 01:08 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 03 Nov 2022 01:08 PM IST
सार

फैंस ने डॉबी के स्मारक पर इतने मोजे छोड़े हैं कि यह पर्यावरण चिंता का विषय बनने लगा है। यह वो जगह है जहां 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज - पार्ट 1' में डॉबी की मौत का सीन फिल्माया गया था।

विज्ञापन
Environmental official urge Harry Potter fans to not leave socks at Dobby memorial site Freshwater West Beach
डॉबी स्मारक स्थाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर लेखिका जे.के रोलिंग की नॉवेल हैरी पॉटर पर बनी हैरी पॉटर फ्रैंचाइजी का क्रेज आज भी लोगों के बीच देखते ही बनता हैं। साथ ही सभी पॉटरहेड्स डॉबी और उसके मोजे के महत्व को अच्छी तरह समझते हैं। और इसलिए ही डॉबी के स्मारक स्थल पर फैंस का मोजे छोड़कर जाना भी समझ में आता है। लेकिन फैंस के ऐसे मोजे छोड़कर जाने की वजह से परेशानी भी होने लगी है और अब पर्यावरण अधिकारियों की ओर से 'हैरी पॉटर' के सभी फैंस से डॉबी के स्मारक स्थल पर मोजे नहीं छोड़कर जाने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन

'हैरी पॉटर' फ्रैंचाइजी के फैंस को वेल्स के पेम्ब्रोकशायर में फ्रेशवाटर वेस्ट बीच पर मोजे नहीं छोड़ने के लिए कहा गया है, जहां डॉबी का स्मारक स्थल बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, फैंस ने डॉबी के स्मारक पर इतने मोजे छोड़े कि यह पर्यावरण चिंता का विषय बनने लगा है। यह वो जगह है जहां 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज - पार्ट 1' में डॉबी की मौत का सीन फिल्माया गया था। ऐसे में फैंस द्वारा डॉबी के लिए एक स्मारक बनाया गया और उन्होंने श्रद्धांजलि के रूप में वहां मोजे छोड़ना शुरू कर दिया। अब बढ़ते मोजों की संख्या ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।

The Keral Story: दक्षिण में आतंकवादियों की कारगुजारियों का खुलासा, फिल्म 'द केरल स्टोरी' का टीजर रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में संरक्षण चैरिटी नेशनल ट्रस्ट वेल्स के पर्यावरण अधिकारियों ने साइट की आठ महीने की समीक्षा की, तो उन्होंने मोजे देखने के बाद स्मारक को रहने की अनुमति दी, लेकिन फैंस को चेतावनी जारी की गई है कि वह मोजे न छोड़कर जाएं। एक बयान में नेशनल ट्रस्ट वेल्स की ओर से कहा गया, डॉबी का स्मारक लोगों के लिए फ्रेशवाटर वेस्ट में रहेगा। ट्रस्ट फैंस से केवल तभी तस्वीरें लेने के लिए कह रहा है, जब वे इस स्मारक की रक्षा करने में भी मदद करेंगे। अपनी समीक्षा में उन्होंने देखा कि मोजे, पेंट चिप्स जैसी वस्तुएं समुद्री पर्यावरण और खाद्य श्रृंखला में प्रवेश कर सकती हैं और वन्यजीवों को खतरे में डाल सकती हैं। इसी के बाद फैंस से स्मारक पर मोजे नहीं छोड़ने का आग्रह किया गया है।

Pathaan Teaser: पहले 24 घंटे में ‘जीरो’ से भी पीछे रहा ‘पठान’, समझिए कैसे ये है फिल्म के लिए पहला शुभ संकेत!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed