फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Emmy and Grammy winning musician and songwriter Adam Schlesinger died from coronavirus

coronavirus: एमी और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता एडम का निधन, टॉम हैंक्स ने भी जाहिर किया शोक

Thu, 02 Apr 2020 11:11 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 02 Apr 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Emmy and Grammy winning musician and songwriter Adam Schlesinger died from coronavirus
एडम स्लेजिंजर - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे विश्व में पैर पसार चुका कोरोना वायरस का कहर अब और अधिक बढ़ता जा रहा है। कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में अब सिंगर एडम स्लेजिंजर (Singer Adam Schlesinger) ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एडम की मौत की वजह कोरोना वायरस बताई जा रही है। 

विज्ञापन


एमी और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता एडम के निधन से उनके फैंस और परिजन शोक में हैं। एडम ने अपनी आखिरी सांस न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में ली। सोशल मीडिया पर आम यूजर्स के साथ ही साथ सितारे भी एडम को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही कोरोना वायरस को मात देकर लौटे ऑस्कर अवॉर्ड विजेता अभिनेता टॉम हैंक्स ने भी एडम को सोशल मीडिया पर याद किया।
विज्ञापन

 

बता दें कि एडम 90 के दशक के मशहूर म्यूजिक बैंड 'फाउनडेशन ऑफ वेन' में बास प्लेयर और को-राइटर रह चुके हैं। इसके साथ ही एडम अपनी टीम के साथ स्टेकीस मॉम और हे जूली जैसे हिट गाने भी दे चुके हैं। याद दिला दें एडम ने 2009 में A Colbert Christmas: The Greatest Gift of All! के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीता था। दुनियाभर में अभी तक कोरोना वायरस के 823,200 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं भारत में ये संख्या 1965 हो चुकी है जबकि देश में कोरोना वायरस से 50 मौतें भी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed