फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Dungeons & Dragons Honor Among Thieves International Trailer Released People asked why it is not in Hindi

Dungeons & Dragons: डंजियन्स एंड ड्रैगन्स का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, लोग बोले- हिंदी के बिना मजा नहीं आएगा

Wed, 08 Mar 2023 06:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 08 Mar 2023 06:56 PM IST
सार

ट्रेलर सामने आने के बाद अब इस पर लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। कुछ लोगों ने इसकी तारीफ की है तो वहीं कई यूजर्स यह सवाल खड़ा करते नजर आए कि इसे हिंदी में क्यों रिलीज नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
Dungeons & Dragons Honor Among Thieves International Trailer Released People asked why it is not in Hindi
डंजियन्स एंड ड्रैगन्स: ऑनर अमंग थीव्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डंजियन्स एंड ड्रैगन्स: ऑनर अमंग थीव्स का अंतर्राष्ट्रीय ट्रेलर निर्माताओं ने जारी कर दिया है। एक मिनट 49 सेकंड का यह ट्रेलर रोमांच से भरपूर है, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस इंटरनेशनल ट्रेलर को पैरामाउंट पिक्चर्स इंडिया की ओर से रिलीज किया गया है।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' में होगी साई पल्लवी की एंट्री? इस रोल में नजर आएंगी अभिनेत्री
विज्ञापन

ये सितारे आएंगे नजर

जोनाथन गोल्डस्टीन और जॉन फ्रांसिस डेली द्वारा निर्देशित फिल्म में क्रिस पाइन, मिशेल रोड्रिग्ज, रेगे-जीन पेज, जस्टिस स्मिथ, सोफिया लिलिस, क्लो कोलमैन, डेजी हेड और ह्यूग ग्रांट अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर को देखकर ही पता चल रहा है कि फिल्म में लोगों को एक्शन और एडवेंचर का डबल डोज मिलने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor : बेटी 'राहा' को लेकर रणबीर कपूर ने दिया बड़ा बयान- डायपर चेंज करने को बताया 'रॉकेट साइंस'
लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन

ट्रेलर सामने आने के बाद अब इस पर लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। कुछ लोगों ने इसकी तारीफ की है तो वहीं कई यूजर्स यह सवाल खड़ा करते नजर आए कि इसे हिंदी में क्यों रिलीज नहीं किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, ''हिंदी में भी रिलीज करो गुरु नहीं तो मजा नहीं आएगा।'' दूसरे यूजर ने लिखा, '' हिंदी ट्रेलर कहां है? इसके अलावा अन्य यूजर्स भी हिंदी में ट्रेलर न आने पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। गौरतलब है कि सात महीने पहले इस फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसे यूट्यूब पर अब तक 27 लाख  से अधिक बार देखा जा चुका है। फिल्म को इसी महीने 31 मार्च को रिलीज करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed