फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   dua lipa officially announced wedding with callum turner in london share ceremony photos

दुआ लीपा ने कैलम टर्नर के साथ ऑफिशियली अनाउंस की शादी, शेयर की चार खूबसूरत तस्वीरें

Tue, 02 Jun 2026 10:36 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 02 Jun 2026 10:36 PM IST
सार

Dua Lipa Turner Officially Announced Marriage: पॉप स्टार दुआ लीपा और एक्टर कैलम टर्नर ने शादी कर ली है। शादी की घोषणा दुआ ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए की है।

विज्ञापन
dua lipa officially announced wedding with callum turner in london share ceremony photos
दुआ लीपा और कैलम टर्नर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ग्लोबल पॉप स्टार दुआ लीपा और एक्टर कैलम टर्नर ने आखिरकार शादी कर ली है। दोनों ने आधिकारिक तौर पर आज सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा की है। दुआ ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की चार खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है।

विज्ञापन

दुआ लीपा ने एक्टर कैलम टर्नर से शादी कर ली है। जिसकी खास झलक दुआ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इन तस्वीरें के साथ दुआ ने अपनी वेडिंग डेट को मेंशन किया है। दुआ ने लिखा, '31.05.2026'

विज्ञापन
विज्ञापन

दुआ की इस पोस्ट पर गिगी हदीद ने उन्हें शादी की बधाई दी है। गिगी हदीद ने लिखा, 'बेहद खूबसूरत, बधाई हो।' दुआ की इस पोस्ट पर बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने ब्लैक और लाल दिल वाले इमोजी बनाएं हैं।

विज्ञापन

अपनी शादी में दुआ लिपा ने डैनियल रोजबेरी द्वारा डिजाइन किया गया Schiaparelli couture suit dress पहना है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ग्लव्स, Christian Louboutin के जूते और Stephen Jones की एक बड़ी सी व्हाईट कैप पहनी हुई है।

टर्नर नेवी सूट और टाई में नजर आए और दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे बेहद खुश दिख रहे हैं। दुआ और टर्नर के फैंस उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर शादी की बधाई दे रहे हैं। दोनों कलाकारों का रिश्ता पहली बार जनवरी 2024 में सुर्खियों में आया था। जून 2025 में लीपा ने अपनी सगाई की पुष्टि की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed