फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   DISNEYS LIVE ACTION REIMAGINING OF THE LITTLE MERMAID TO DEBUT ON DISNEY Plus HOTSTAR 6 SEPTEMBER 2023

THE LITTLE MERMAID: अब हॉटस्टार पर सजेगी समंदर की खूबसूरत दुनिया, 6 सितंबर को OTT पर आएगी 'द लिटिल मरमेड'

Wed, 09 Aug 2023 12:20 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 09 Aug 2023 12:20 AM IST
सार

दुनिया भर में 542 मिलियन डॉलर कमाने के बाद अब यह फिल्म 6 सितंबर 2023 के दिन ओटीटी पर दस्तक देगी। 

विज्ञापन
DISNEYS LIVE ACTION REIMAGINING OF THE LITTLE MERMAID TO DEBUT ON DISNEY Plus HOTSTAR 6 SEPTEMBER 2023
द लिटिल मरमेड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मई 2023 के दौरान सिनेमाघरों में धूम मचा चुकी एनिमेटेड म्यूजिकल क्लासिक मूवी द लिटिल मरमेड अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर धूम मचाने के लिए तैयार है। दुनिया भर में 542 मिलियन डॉलर कमाने के बाद अब यह फिल्म 6 सितंबर 2023 के दिन ओटीटी पर दस्तक देगी। यह एनिमेटेड मूवी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रिलीज होगी। 

विज्ञापन

यह है फिल्म की कहानी

द लिटिल मरमेड में खूबसूरत और उत्साही मरमेड यानी जलपरी एरियल की कहानी दिखाई गई है, जो एडवेंचर से भरपूर है। राजा ट्राइटन की बेटियों में सबसे छोटी और उद्दंड एरियल समंदर के पार की दुनिया के बारे में जानने की उत्सुकता दिखाती है और समंदर की सतह की सैर के दौरान तेजतर्रार राजकुमार एरिक की मोहब्बत में पड़ जाती है। समंदर के नियमों के तहत जलपरियों को इंसानों से दूर रहने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन एरियल अपने दिल की बात सुनती है। वह समंदर की उस दुष्ट चुड़ैल उर्सुला के साथ सौदा कर लेती है, जो उसे जमीन पर जिंदगी का अनुभव करने का मौका देती है। हालांकि, इससे एरियल और उसके पिता की जान खतरे में पड़ जाती है। 

विज्ञापन

किरदारों को किसने दी आवाज?

फिल्म की किरदारों को आवाज देने की बात करें तो सिंगर और एक्ट्रेस हैले बेली ने एरियल की भूमिका निभाई है, जबकि एरिक के किरदार को जोना हाउर किंग ने आवाज दी है। सेबेस्टियन को डेविड डिग्स तो स्कटल को अक्वाफिना और फ्लाउंडर के किरदार में जैकब ट्रेमब्ले ने अपनी आवाज से जान फूंकी है। वहीं, रानी को नोमा डूमज़वेनी तो सर ग्रिम्सबी को आर्ट मलिक, किंग ट्राइटन को जेवियर बार्डेम और उर्सुला को मेलिसा मैक्कार्थी ने अपनी आवाज से सजाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

म्यूजिक-डायरेक्शन में इन्होंने निभाई अहम भूमिका

द लिटिल मरमेड फिल्म का डायरेक्शन रॉब मार्शल ने किया, जबकि फिल्म की कहानी डेविड मैगी ने लिखी। फिल्म के गानों को म्यूजिक एलन मेनकेन ने दिया तो लिरिक्स हॉवर्ड एशमैन और नए लिरिक्स लिन मैनुअल मिरांडा ने दिए। फिल्म का निर्माण दो बार के एमी अवॉर्ड विजेता मार्क प्लैट, मिरांडा, जॉन डेलुका और रॉब मार्शल ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed