{"_id":"6691fc57f7ff65f3350e067a","slug":"disney-unveils-d23-fan-event-expansion-see-2024-schedule-details-inside-2024-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Disney: डिज्नी के डी 23 फैन इवेंट का हुआ एलान, यहां जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Disney: डिज्नी के डी 23 फैन इवेंट का हुआ एलान, यहां जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
Sat, 13 Jul 2024 09:33 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 13 Jul 2024 09:33 AM IST
सार
डी 23 फैन इवेंट के पूरे शेड्यूल का डिज्नी ने एलान कर दिया है। ये कार्यक्रम पिछली बार की तुलना में और अधिक व्यापक होंगे। आइए जानते हैं कार्यक्रम में कई मुख्य आकर्षणों के बारे में...
विज्ञापन
डी 23
- फोटो : डिज्नी
विस्तार
डिज्नी ने 2024 के लिए अपनी डी 23 फैन इवेंट की पूरी योजना की जानकारी दे दी है। इससे पहले कंपनी ने सीईएस पर इस साल घोषणा की थी कि वह इस बार अपने फैन कन्वेंशन के साथ नए क्षेत्रों में कदम बढ़ाएगी, पहली बार इसे डिज्नी+ पर स्ट्रीम करेगी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार करेगी। ताजा जारी हुई इवेंट्स की सूची पिछले वर्षों की तुलना में दोगुनी है और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि डी 23 कार्यक्रम कितना बड़ा होने वाला है। कार्यक्रम का आगाज 9 अगस्त को शाम 7 बजे होंडा सेंटर में होगा।
होंडा सेंटर के मुख्य कार्यक्रम
शुक्रवार, 9 अगस्त को शाम 7 बजे डिज्नी एंटरटेनमेंट शोकेस में सितारों की महफिल सजेगी, जिसमें प्रशंसकों को आने वाली फिल्मों, सीरीज और शो की विशेष झलक दिखाई जाएगी। साथ ही, डिज्नी के फिल्म स्टूडियो, टेलीविजन और स्ट्रीमिंग सेवाओं, ब्रॉडवे पर लाइव स्टेज शो में लोगों को आगे क्या देखने को मिलेगा, इसकी जानकारी दी जाएगी। कंपनी ने इस बार "आश्चर्यजनक घोषणाओं के साथ विशेष मेहमानों, संगीत प्रदर्शनों और बड़े पर्दे, छोटे पर्दे के लिए मंच से एलान करने का वादा किया है।
वहीं, शनिवार को शाम 7 बजे, डिज्नी एक्सपीरियंस के अध्यक्ष जोश डी'अमारो मंच पर मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में आगामी प्रोजेक्ट को लेकर नवीनतम जानकारी लोगों के साथ साझा की जाएगी। वहीं, कार्यक्रम के आखिरी दिन यानी रविवार को शाम 5 बजे, रयान सीक्रेस्ट क्लास ऑफ डिज्नी लीजेंड्स की मेजबानी करेंगे। इस कार्यक्रम में कोलीन एटवुड, एंजेला बैसेट, मार्था ब्लैंडिंग, जेम्स एल ब्रूक्स, जेम्स कैमरून, जेमी ली कर्टिस, माइली साइरस, स्टीव डिटको, हैरिसन फोर्ड, मार्क हेन, फ्रैंक ओज, केली रिपा, जो रोडे और जॉन विलियम्स भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
प्रीमियर स्टेज के मुख्य आकर्षण
मार्वल एनिमेशन की ओर से डिज्नी+ पर आगे क्या आने वाला है, जिसमें विशेष अतिथि और बहुप्रतीक्षित सीरीज जैसे योर फ्रेंडली नेबरहुड स्पाइडर-मैन , आइज ऑफ वकांडा , व्हाट इफ…? का आगामी सीजन , एक्स-मेन '97 की पहली झलक शामिल है। वहीं, कार्यक्रम में डिज्नी प्रिंसेस: क्रिएटिंग टियाना वर्ल्ड में अनिका नोनी रोज (टियाना की आवाज), टियाना सीरीज की निर्देशक जॉयस शेरी और क्रिएटिव एक्जीक्यूटिव कारमेन स्मिथ के बीच बातचीत भी होगी ।
वॉल्ट डिज्नी आर्काइव्स स्टेज के मुख्य आकर्षण
पिक्सर के मुख्य रचनात्मक अधिकारी पीट डॉक्टर और लेखक डॉन पेरी ने डॉक्टर की नई पुस्तक, डायरेक्टिंग एट डिज्नी: द ओरिजिनल डायरेक्टर्स ऑफ वॉल्टस एनिमेटेड फिल्म्स पर चर्चा करते नजर आएंगे।
बैकलॉट स्टेज के मुख्य आकर्षण
ग्रेज एनाटॉमी की 20वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया जाएगा। यह टीवी इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले प्राइमटाइम मेडिकल ड्रामा है। इसके अलावा एबॉट एलिमेंट्री : क्लास इज इन सेशन! सिटकॉम के कलाकार अपने संघर्षों के बारे में चर्चा करेंगे और बताएंगे कि एबॉट टीवी पर सबसे अलग क्यों है।
पिक्सर और वॉल्ट डिज्नी एनिमेशन स्टूडियो स्टेज के मुख्य आकर्षण

- मोआना 2 फिल्म निर्माताओं के साथ बातचीत, जहां वॉल्ट डिज्नी एनिमेशन स्टूडियो के मोआना 2 के पीछे काम करने वाले लोगों का पैनल चर्चा के लिए नजर आएगा।
- जूटोपिया 2 फिल्म निर्माताओं के साथ बातचीत, जिसमें निर्देशक/लेखक जेरेड बुश और निर्माता यवेट मेरिनो एक पैनल चर्चा के साथ कई सवालों के जवाब देते दिखेंगे।