फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Disney Plus Day Many announcements made for the audience on the second anniversary, watch movies like Shang Chi and Jungle Cruise

Disney Plus Day: दूसरी एनिवर्सरी पर दर्शकों के लिए हुईं कई घोषणाएं, देखें 'शांग-ची' और 'जंगल क्रूज़' जैसी फिल्में

Sat, 13 Nov 2021 01:21 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 13 Nov 2021 01:21 AM IST
सार

डिज्नी प्लस की दूसरी एनिवर्सरी के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आने वाले वर्षों में रिलीज होने वाली कई फिल्मों, शो और बोनस सुविधा की घोषणा की गई।

विज्ञापन
Disney Plus Day Many announcements made for the audience on the second anniversary, watch movies like Shang Chi and Jungle Cruise
डिज्नी प्लस डे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डिज्नी प्लस की दूसरी एनिवर्सरी के मौके पर ‘डिज्नी प्लस डे’ आ गया है। इस खास मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें आने वाले वर्षों में आने वाली फिल्मों, शो और बोनस सुविधा की घोषणा की गई। मार्वल, स्टार वार्स, पिक्सर, और नेशनल ज्योग्राफिक सभी डिज्नी प्लस बैनर के अंतर्गत आते हैं। इन सबके सब्सक्रिप्शन की कीमत 8 डॉलर प्रति महीना है लेकिन नए और फिर से वापिस आने वाले सदस्यों के लिए सब्सक्रिप्शन केवल 2 डॉलर प्रति महीना रखा गया है। यानी की अगर आप इस प्लेटफॉर्म पर नए हैं या फिर लौट कर आ रहे हैं तो आपको सीधा 6 डॉलर का फायदा होगा।

विज्ञापन

 
डिज्नी प्लस डे के मौके पर कई तरह की नई फिल्में रिलीज की गई हैं। इस लिस्ट में ‘शांग ची’ और ‘जंगल क्रूज’ जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं, जो दर्शकों के लिए एक बड़े तोहफे से कम नहीं है। इसके अलावा, डिज्नी प्लस ने पहली बार लोकप्रिय मार्वल फिल्मों के आईमैक्स संस्करण भी पेश किए हैं और यही चीज इस कार्यक्रम को स्पेशल बनाता है।
विज्ञापन

 
 
डिज्नी प्लस ने डिज्नी प्लस डे सुबह 6 बजे और 9 बजे (यूएस टाइम) शुरु किया। ये सेवा सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध थी, जिसमें ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट शामिल है। इसी दौरान आगामी फिल्मों और शो की एक झलक पेश की। इस कार्यक्रम में दर्शकों को एक्सक्लूसिव लुक्स, टीज़र, ट्रेलर और बहुत कुछ एक साथ दिखाए गए। वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिज़ॉर्ट या डिज्नीलैंड रिज़ॉर्ट के टिकट रखने वाले सभी एक्टिव ग्राहकों को थीम पार्क में 30 मिनट पहले एंट्री मिल गई थी।
 
अगर आप डिज्नी प्लस का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप लोगों को डिज्नी प्लस डे के इस कार्यक्रम का लाभ उठाना चाहिए। क्योंकि इस इवेंट को दौरान दर्शकों के लिए डिज्नी एक साथ बहुत कुछ लेकर आया है। इतना ही नहीं, डिज्नी प्लस के ग्राहकों को 12 से 14 नवंबर तक मुफ्त शिपिंग की पेशकश भी की गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed