फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Director Scott Derrickson will remake Marvel Studios film Doctor Strange

मार्वल स्टूडियो जल्द लेकर आ रहा है 'डॉक्टर स्ट्रेंज' का सीक्वल, शुरू की तैयारी

Wed, 12 Dec 2018 05:51 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
Director Scott Derrickson will remake Marvel Studios film Doctor Strange
doctor strange - फोटो : file photo
मार्वल स्टूडियो की फिल्मों के दुनियाभर में लाखों-करोड़ों फैंस हैं। इसने बड़े परदे पर सुपरहिरज से सजी कई शानदार फिल्में दी हैं। स्पाइडर मैन से लेकर, थॉर, आयरन मैन और अवेंजर्स तक, मार्वल स्टूडियो की कई शानदार फिल्में हैं। इस स्टूडियो की फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज' का अब जल्द की सीक्वल आने वाला है।
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में निर्देशक स्कॉट डेरिक्सन ने अपनी फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज' के सीक्वल को बनाने की घोषणा की है। बता दें कि ये फिल्म साल 2016 में आई थी। इस फिल्म में हॉलीवुड कलाकार बेनेडिक्ट कम्बरबैच मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम डॉक्टर स्ट्रेंज होता है, जिसके पास समय को बदलने की शक्ति होती है। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि 'डॉक्टर स्ट्रेंज' के किरदार को मार्वल स्टूडियो की फिल्म थॉर: राग्नारोक और अवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर में देखा जा चुका है। बताया जा रहा है कि 'डॉक्टर स्ट्रेंज' के सीक्वल में भी बेनेडिक्ट कम्बरबैच के होने की संभावना है। इसके सीक्वल की कहानी पर काम शुरू हो गया है। आपको बता दें कि बेनेडिक्ट कम्बरबैच ने शेरलॉग और स्टार ट्रेक इनटू डार्कनेस जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed