{"_id":"689c8fc2b29c1c6fd8068a77","slug":"david-corenswet-and-rachel-brosnahan-james-gunn-superhero-film-superman-ott-release-streaming-date-is-here-2025-08-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Superman: 'सुपरमैन' की जल्द ओटीटी रिलीज से नाराज नेटिजन्स, बोले- 'शर्मनाक और मूर्खतापूर्ण फैसला'","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Superman: 'सुपरमैन' की जल्द ओटीटी रिलीज से नाराज नेटिजन्स, बोले- 'शर्मनाक और मूर्खतापूर्ण फैसला'
Wed, 13 Aug 2025 06:50 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 13 Aug 2025 06:50 PM IST
सार
Superman OTT Release: 11 जुलाई 2025 को रिलीज हुई सुपरहीरो फिल्म 'सुपरमैन' जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसकी जल्द ओटीटी रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर नेटिजन्स तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
सुपरमैन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब डेविड कोरेंसवेट और रेचल ब्रोसनाहन की फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन फिल्म को इतनी जल्दी ओटीटी पर रिलीज करने की वजह से कुछ फैंस अपनी नाराजगी जता रहे हैं और इसे शर्मनाक और मूर्खतापूर्ण फैसला बता रहे हैं।
विज्ञापन
ओटीटी पर रिलीज होगी सुपरमैन
जेम्स गन की सुपरमैन में डेविड कोरेंसवेट और रेचल ब्रोसनाहन मुख्य भूमिकाओं निभाई है। यह फिल्म 15 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। जेम्स गन ने सोशल मीडिया पर बताया, "सुपरमैन इस शुक्रवार, 15 अगस्त से आपके घरों में होगी। इसे प्री-ऑर्डर करें या सिनेमाघरों में देखें।" 11 जुलाई को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 581 मिलियन डॉलर की कमाई की, जिसमें से 332 मिलियन डॉलर अमेरिका और कनाडा से आए। यह 2025 की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसका प्रदर्शन उम्मीदों से कम रहा।

#Superman is coming to your homes this Friday, 8/15. Available now for pre-order. Or catch it while it's still in theaters! pic.twitter.com/xziRucg3xG
— James Gunn (@JamesGunn) August 12, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर लोगों ने ओटीटी रिलीज के खिलाफ नाराजगी जताई। एक यूजर ने कहा, 'यह फैसला बहुत जल्दी लिया गया, इससे सिनेमाघरों की स्थिति कमजोर होगी। स्टूडियो को इस पर दोबारा सोचना चाहिए।' एक और यूजर ने लिखा, 'इतनी जल्दी क्यों?' एक और यूजर ने लिखा, 'यह बहुत जल्दी लग रहा है, यार।' एक और यूजर ने लिखा, 'यह शर्मनाक और बेवकूफी भरा फैसला है। सुपरमैन अभी सिनेमाघरों में अच्छा चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी काफी संभावनाएं हैं।' एक यूजर ने लिखा, "इसे सिनेमाघरों में और समय क्यों नहीं दिया?' एक और यूजर ने लिखा, 'मुझे यह पसंद नहीं क्योंकि यह फिल्म के बॉक्स ऑफिस को बर्बाद करता है। किसी फिल्म को रिलीज के कम से कम तीन महीने तक ओटीटी पर नहीं लाना चाहिए।'
यह भी पढ़ें: Coolie: कर्मचारियों को मुफ्त बांटी रजनीकांत स्टारर 'कुली' की टिकट, सिंगापुर के भारतीय दफ्तरों में छुट्टी घोषित