फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Singapore Indian offices give free tickets declare holidays for employees to watch Rajinikanth film Coolie

Coolie: कर्मचारियों को मुफ्त बांटी रजनीकांत स्टारर 'कुली' की टिकटें, सिंगापुर के भारतीय ऑफिस में छुट्टी घोषित

Wed, 13 Aug 2025 05:46 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 13 Aug 2025 05:46 PM IST
सार

Rajinikanth: रजनीकांत की एक्शन ड्रामा फिल्म 'कुली' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। 
 

विज्ञापन
Singapore Indian offices give free tickets declare holidays for employees to watch Rajinikanth film Coolie
2025 में रिलीज हो सकती है फिल्म कुली - फोटो : एक्स - TheCoolieMovie

विस्तार

रजनीकांत की 'कुली' फिल्म स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर रजनीकांत के फैंस के बीच काफी उत्साह है। फिल्म की रिलीज से पहले सिंगापुर की एक कंपनी ने तमिल कर्मचारियों के लिए छुट्टी का ऐलान किया है। इसके साथ ही कई कंपनी फ्री में टिकट बांट रही हैं, तो वहीं तमिलनाडु के मदुरै में भी एक कंपनी ने कुछ ऐसा ही किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


 

सिंगापुर और भारत में छुट्टी का ऐलान
हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, फिल्म की रिलीज को खास बनाने के लिए सिंगापुर और भारत की कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के लिए 14 अगस्त को छुट्टी घोषित की है। सिंगापुर की कंपनी फार्मर कंस्ट्रक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपने तमिल कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी देने के साथ-साथ मुफ्त टिकट और 30 सिंगापुरी डॉलर खर्च के लिए देने का ऐलान किया है। वहीं, एसबी मार्ट प्राइवेट लिमिटेड ने अपने स्टोर को सुबह 7:30 से 11:00 बजे तक बंद रखने का फैसला किया है ताकि कर्मचारी फिल्म देख सकें। भारत में, मदुरै की यूनो एक्वा केयर कंपनी ने 14 अगस्त को छुट्टी दी है और कर्मचारियों के लिए मुफ्त टिकट बुक किए हैं। इसके अलावा, कंपनी ने एक वृद्धाश्रम और अनाथालय को खाना दान करने का भी फैसला किया है। चेन्नई में एक कर्मचारी ने बताया कि उनके बॉस ने न सिर्फ उनकी छुट्टी मंजूर की, बल्कि पूरी टीम के साथ फिल्म देखने का प्लान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनियां उठा रही हैं ब्रांडिंग का फायदा
कई कंपनियां फिल्म के उत्साह का फायदा उठाकर अपने ब्रांड को बढ़ावा दे रही हैं। वसंत एंड कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक प्रतियोगिता शुरू की, जिसमें रजनीकांत से जुड़े सवालों के जवाब देकर लोग मुफ्त में 'कुली' की टिकट जीत सकते हैं।
विज्ञापन

फैंस का जोश
'कुली' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। भारत और विदेशों में फैंस पहले दिन का पहला शो देखने के लिए टिकट बुक करने में जुटे हैं। यह फिल्म रजनीकांत के फैंस के लिए एक बड़ा उत्सव जैसा है। डायरेक्टर लोकेश कनगराज की इस फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, सत्यराज, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, श्रुति हासन और आमिर खान जैसे सितारे नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Viral Video: आरती ने पति दीपक के साथ शेयर किया फनी वीडियो, फैंस बोले- 'जोड़ी बनी रहे'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed