फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   damien moore and russell now more close

डेमी को योगा सिखा रहे हैं रसेल

Wed, 30 Jan 2013 05:27 PM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
नई दिल्ली/आईएएनएस Updated Wed, 30 Jan 2013 05:27 PM IST
विज्ञापन
damien moore and russell now more close

हॉलीवुड अभिनेत्री डेमी मूर और ब्रिटिश हास्य कलाकार रसेल ब्रांड अच्छे मित्र बन गए हैं। वे दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छा समय बिता रहे हैं। वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक इन दोनों का कहना है कि इनकी मुलाकात क्रिसमस के पहले हुई थी और लेकिन समय के साथ दोस्ती अच्छी हो गई है। रसेल, डेमी को योगा के कुछ आसन भी सिखा रहे हैं।

विज्ञापन


एक सूत्र ने कहा कि रसेल और डेमी एक करीबी मित्र के माध्यम से मिले थे और वे दोनों काफी घुल मिल गए हैं। दोनों में कई बातें समान हैं। इन दोनों को ही योग करना रास आता है। रसेल अब, डेमी मूर को योगा आसन सिखा रहे हैं। इसके अलावा वह उन्हें लंबे समय तक ध्यान बनाए रखने के भी टिप्स दे रहे हैं। इस बात पर डेमी मूर की तरफ से बयान भी आ गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि रसेल सचमुच प्यारे हैं और वह उनके साथ बाहर जा कर अच्छा महसूस कर रही हैं। डेमी, अपने पति एस्टन कचर द्वारा धोखा दिए जाने पर उनसे 2011 में अलग हो गई थीं। वहीं रसेल ने गायिका कैटी पेरी से शादी के 11 महीने बाद जुलाई 2012 में अलगाव कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed