फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Crimes of the Future: David Cronenberg sci fiction horror film premiered at cannes 2022 starring kristen stewart

Crimes of the Future: कान में इस फिल्म का प्रीमियर देख कांपने लगे लोग, कुछ तो कुर्सी छोड़कर भाग गए

Thu, 26 May 2022 05:43 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 26 May 2022 05:43 PM IST
सार

डेविड क्रोनेनबर्ग की 'क्राइम्स ऑफ द फ्यूचर' की कहानी एक अलग मुद्दे को दुनिया के सामने पेश करती है।

विज्ञापन
Crimes of the Future: David Cronenberg sci fiction horror film premiered at cannes 2022 starring kristen stewart
Crimes of the Future - फोटो : social media

विस्तार

फिल्में हर कोई देखता है। हर किसी का अपना जोनर होता है। कोई रोमांटिक फिल्मों का दीवाना होता है तो कोई कॉमेडी मूवी देखकर ठहाके लगाना चाहता है। वहीं, कुछ लोग खौफ को करीब से महसूस करने के लिए दिल खोलकर हॉरर फिल्में देखते हैं। ...लेकिन क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि किसी हॉरर मूवी ने आपको इतना ज्यादा खौफजदा कर दिया कि आप डर के मारे कांपने लगे हों या मजबूरन कुर्सी छोड़कर पिक्चर हॉल या कमरे से बाहर निकलना पड़ गया हो। दरअसल, कुछ ऐसा ही वाकया कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुआ। यह एक हॉरर मूवी का प्रीमियर देखकर लोग कांपने लग गए और कुछ तो अपनी कुर्सी छोड़कर ही भाग खड़े हुए। इस फिल्म का नाम है क्राइम्स ऑफ द फ्यूचर, जिसे मशहूर निर्देशक डेविड क्रोनेनबर्ग ने तैयार किया है। डेविड वही निर्देशक हैं, जो हैरतअंगेज और डरावनी फिल्में बनाने के माहिर कहे जाते हैं और अपनी नई फिल्म में वह अपनी कलाकारी से लोगों को एक बार फिर डराने में कामयाब रहे। अब हम आपको बताते हैं कि आखिर कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुआ क्या?

विज्ञापन

ऐसी है फिल्म की कहानी
रिश्तों की रूमानियत हर किसी को लुभा लेती है, लेकिन डेविड क्रोनेनबर्ग की 'क्राइम्स ऑफ द फ्यूचर' की कहानी रोमांस की दुनिया का अलग ही भविष्य दिखाती है। दरअसल, फिल्म की पूरी कहानी शारीरिक संबंधों से ताल्लुक रखती है, जिसमें मुख्य किरदार अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए अपने ही शरीर में नए-नए अंग उगाने लगता है और ऐसी-ऐसी हरकतें करता है, जिन्हें देखना दर्शकों के लिए भारी पड़ गया। कुछ तो इस हद तक परेशान हो गए कि थिएटर ही छोड़कर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में हॉलीवुड अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट एक नेशनल लेवल ऑर्गन इन्वेस्टिगेटर का किरदार निभा रही हैं। उनके अलावा फिल्म में ली सेडो और वीगो मॉर्टेन्सन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।



 
विज्ञापन

फिल्म में क्या है?
फिल्म दिखाती है कि मॉर्टेन्सन का किरदार सॉल अपने ही अंदर एक्सपेरिमेंट्स से नए अंग बनवाता है ताकि अपने शरीर का विकास कर सके। सॉल की पत्नी कैप्रिस एक ऐसी तकनीक विकसित कर लेती है, जिसके जरिए वह बिना दर्द किए सॉल के शरीर में घुस सकती है। इस तरह वह सॉल के अंदर बन रहे नए अंगों का टैटू बनाकर उनकी खूबसूरती लोगों को दिखाती है। फिल्म के बारे में 63 वर्षीय मॉर्टेन्सन कहते हैं कि यह फिल्म एकदम ताजा किस्म का रोमांस दिखाती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed