{"_id":"5e917a7c8ebc3e78bf175ae4","slug":"covid-19-katie-price-thanks-the-nhs-with-artwork-during-coronavirus-pandemic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Covid-19 से जंग में अमेरिकी स्वास्थ्य सेवा की मदद कर रही हैं मॉडल केटी प्राइस","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Covid-19 से जंग में अमेरिकी स्वास्थ्य सेवा की मदद कर रही हैं मॉडल केटी प्राइस
Sat, 11 Apr 2020 01:36 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 11 Apr 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
केटी प्राइस
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। आम से लेकर खास आदमी बस किसी तरह इस महामारी के जल्द खत्म होने की दुआ कर रहा है। देश में बॉलीवुड कलाकार जहां अपनी तरफ से हर संभव कोशिश में लगे हैं। वहीं विदेशी कलाकारों का भी कुछ यही अंदाज देखने को मिल रहा है। ऐसी ही एक कलाकार हैं 41 साल की पूर्व मॉडल और बहुमुखी प्रतिभा की धनी केटी प्राइस।
विज्ञापन
केटी प्राइस इन दिनों नेशनल हेल्थ सर्विस के साथ मिलकर फंड रेजिंग का काम कर रही हैं। ताकि दिव्यांग बच्चों की होम स्कूलिंग ठीक से हो सके। केटी का बेटा हार्वे भी दिव्यांग है। ऐसे में केटी की चिंता और बढ़ गई है। पांच बच्चों की मां केटी अपने पति के साथ होम क्वरंटीन में हैं। केटी अपने 17 साल के दिव्यांग बेटे को पढ़ाती हैं उसके साथ पढ़ती हैं और उसे नई चीजें सिखाती हैं। केटी प्राइस को बीते दिनों नेशनल हेल्थ सर्विस के सपोर्ट में ताली बजाते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
केटी प्राइस
- फोटो : instagram
केटी प्राइस 1996 में अपने ग्लैमर मॉडलिंग वर्क की वजह से चर्चा में आईं थीं। केटी सन अखबार की तीसरी श्रृंखला आईएम सेलिब्रिटी गेट मी आउट हेयर में नजर आईं थीं। वर्ष 2006 में उन्होंने अपना पहला म्यूजिक एल्बम भी रिलीज किया था। साथ ही उन्होंने अपनी रियलिटी टेलीविजन श्रृंखलाओं में काम किया और पूरे ब्रिटेन पर छा गईं। बताया जाता है कि उनके पास 419 करोड़ की संपत्ति है और वे लग्जरी लाइफ जीने की शौकीन हैं। हालांकि पिछले साल लंदन की एक अदालत ने उन्हें बैंक करप्ट घोषित कर दिया था। उन्होंने चेतावनी के बावजूद लेनदारों का हजारों पाउंड का कर्ज नहीं चुकाया था।
केटी के पास 19 करोड़ का आलीशान बंगला है, जो सारी लग्जरी सुविधाओं से लेस है। उनकी शादी तीन बार टूट चुकी है और अब वह सिंगल हैं और अपने बच्चों की परवरिश करती हैं। उनके इस घर में 11 बेडरूम हैं। केटी के पास कारों का भी बड़ा काफिला है। उनके पास रेंज रोवर, वॉक्स वेगन बीटल और स्कूटर भी है।