{"_id":"69b24662408c5ff34f08ede9","slug":"comedian-nikki-glaser-host-golden-globes-2027-for-the-third-time-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन ग्लोब्स 2027 की होस्ट बनीं कॉमेडियन निक्की ग्लेसर, तीसरी बार अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बनने पर क्या कहा?","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
गोल्डन ग्लोब्स 2027 की होस्ट बनीं कॉमेडियन निक्की ग्लेसर, तीसरी बार अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बनने पर क्या कहा?
Thu, 12 Mar 2026 10:22 AM IST
Poonam Kandari
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:22 AM IST
सार
Comedian Nikki Glaser Host Golden Globes 2027: इस साल गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड खूब चर्चा में रहे। इस अवॉर्ड फंक्शन को अगले साल निक्की ग्लेसर होस्ट करेंगी। तीसरी बार अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट करने की जिम्मेदारी मिलने पर निक्की ग्लेसर ने क्या कहा?
विज्ञापन
निक्की ग्लेसर
- फोटो : इंस्टाग्राम@nikkiglaser
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉमेडियन निक्की ग्लेसर अगले साल भी गोल्डन ग्लोब्स अवाॅर्ड को होस्ट करेंगी। वह इस अवॉर्ड फंक्शन को तीसरी बार होस्ट करेंगी, इसे लेकर ऑफिशियली अनाउसमेंट हो गई है। ब्रॉडकास्ट नेटवर्क सीबीएस और डिक क्लार्क प्रोडक्शंस ने इस खबर पर मुहर लगा दी है। इस तरह कॉमेडियन निक्की 84वें गोल्डन ग्लोब्स एडिशन को होस्ट करेंगी।
विज्ञापन
निक्की ने तीसरी बार होस्ट बनने को लेकर क्या कहा?
वैरायटी से बातचीत करते हुए निक्की ने कहा, ‘मैं तीसरी बार गोल्डन ग्लोब्स होस्ट करने की बात से बहुत खुश हूं।’ कॉमेडियन को उम्मीद है कि वह इस अवॉर्ड फंक्शन में सबसे ज्यादा रिपीट की जाने वाली होस्ट बनेंगी। गोल्डन ग्लोब्स की प्रेसिडेंट हेलेन होहने ने भी निक्की ग्लेसर का स्वागत किया है। वह कहती है, ‘निक्की का ह्यूमर, हाजिरजवाबी उन्हें शो के लिए एकदम परफेक्ट बनाती है।’
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: क्यों एकेडमी अवॉर्ड को कहा जाता है ऑस्कर, कैसे तैयार हुई ट्रॉफी; क्या है बिना कपड़ों के खड़े पुरुष की कहानी?
विज्ञापन
कब होगा अवॉर्ड फंक्शन
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स अगले साल की शुरुआत में होंगे। इस अवॉर्ड फंक्शन की तारीख 10 जनवरी, 2027 है। दुनिया भर के दर्शक इसे लाइव देख सकेंगे। निक्की के करियर की बात करें तो वह जल्द ही अपना स्टैंडअप शो ‘गुड गर्ल’ लेकर आएंगी। इसका प्रीमियर 24 अप्रैल को हुलु प्लेटफॉर्म पर होगा।