{"_id":"5eeff57f8ebc3e4309576fa4","slug":"comedian-dl-hughley-diagnosed-with-covid-19-after-collapsing-on-stage","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेज पर बेहोश होकर गिरे कॉमेडियन डी एल ह्यूगले, टेस्ट में पाए गए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
स्टेज पर बेहोश होकर गिरे कॉमेडियन डी एल ह्यूगले, टेस्ट में पाए गए कोरोना पॉजिटिव
Mon, 22 Jun 2020 05:35 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 22 Jun 2020 05:35 AM IST
विज्ञापन
डी एल ह्यूगले
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर हॉलीवुड अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन डी एल ह्यूगले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ह्यूगले नैशविले में जेनीस कॉमेडी क्लब में परफॉर्म कर रहे थे और इसी दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया और उनके कोविड-19 से संक्रमित होने का पता लगा।
विज्ञापन
फॉक्स न्यूज के मुताबिक, ह्यूगले जिस शो में परफॉर्म कर रहे थे उसकी सारी टिकटें बिक चुकी और पूरा शो हाउसफुल था। स्टेज पर गिरने से पहले उन्हें बोलने में दिक्कत हो रही थी। जब ह्यूगले के मैनेजर ने उन्हें गिरते हुए देखा तो उन्होंने अपनी सीट से दौड़ लगा दी।
विज्ञापन
वहां मौजूद किसी भी दर्शक को इस बारे में नहीं बताया गया कि आखिर ह्यूगले के साथ हुआ क्या था। वहां एम्बुलेंस बुलाकर सीधे अभिनेता को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उन्होंने बताया कि उनमें फ्लू, सांस लेने में दिक्कत, बुखार या मुंह में स्वाद या सूंघने की क्षमता में कमी जैसे कोई भी लक्षण नहीं थे।
विज्ञापन
लेकिन जब ह्यूगले का टेस्ट किया गया तो वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब उन्हें उनके ही होटल में 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा।
ह्यूगले के मैनेजर ने जानकारी देते हुए कहा है कि पूरे हफ्ते काम करने और सफर करने के दौरान वह थक चुके थे और अब वह बेहतर हैं। वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और उनके लिए दुआ करने वालों का धन्यवाद।
चार साल बाद एंजेलिना जोली ने बताई ब्रैड पिट से तलाक लेने की वजह, किया ये खुलासा