फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Chris Hemsworth Film Extraction 2 ott release date netflix june where to watch know everything in detail here

Extraction 2: ओटीटी पर धमाल मचाने को तयार है क्रिस हेम्सवर्थ की एक्सट्रैक्शन 2, जाने कहां रिलीज होगी फिल्म

Fri, 16 Jun 2023 08:59 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 16 Jun 2023 08:59 AM IST
सार

हॉलीवुड एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ के धमाकेदार एक्शन से भरपूर फिल्म एक्सट्रैक्शन 2 का टीजर जब से रिलीज हुआ है तब से इसका जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जानिए इस फिल्म को आप ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे।

विज्ञापन
Chris Hemsworth Film Extraction 2 ott release date netflix june where to watch know everything in detail here
एक्सट्रैक्शन 2 - फोटो : social media

विस्तार

हॉलीवुड एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है। मार्वल फिल्मों में 'थॉर' की भूमिका निभाने वाले हेम्सवर्थ ने अपनी एक्टिंग के दम पर दुनियाभर में पहचान हासिल कर ली है। फैंस उनकी फिल्मों के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में उनके लिए एक गुड न्यूज आई है। क्रिस हेम्सवर्थ की अपकमिंग फिल्म 'एक्सट्रैक्शन 2' जो थ्रिल और एक्शन से भरपूर है वह अब ओटीटी पर धमाल मचने के लिए तयार है।

विज्ञापन

2020 में आई थी एक्सट्रैक्शन
साल 2020 में एक्शन-थ्रिलर फिल्म एक्सट्रैक्शन रिलीज हुई थी। जिसका जादू क्रिस हेम्सवर्थ के फैंस के सिर चढ़कर बोला था। पहले पार्ट के धमाल मचाने के बाद फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने जा रहा है। सैम हारग्रेव के डायरेक्शन और क्रिस हेम्सवर्थ की फिल्म एक्सट्रैक्शन 2 का टीजर रिलीज हो गया है, जो धमाल मचा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chris Hemsworth Film Extraction 2 ott release date netflix june where to watch know everything in detail here
क्रिस हेम्सवर्थ - फोटो : social media

इस दिन रिलीज हुआ टीजर
'एक्सट्रैक्शन 2' का ऑफिशियल टीजर 3 अप्रैल 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। करीब 2 मिनट के इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है, दर्शकों को यह खूब पसंद आ रहा है। जब टीजर ऐसा तो फिल्म का धमाल मचाना पक्का है। मूवी के पहले पार्ट में पकंज त्रिपाठी और रणदीप हुड्डा नजर आए थे। वहीं दूसरे पार्ट में मिर्जापुर वेब सीरीज के एक्टर प्रियांशु पेनयुली भी दिखाई देंगे।

विज्ञापन

इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म 
'एक्सट्रैक्शन 2' के रिलीज होने की ऑफिशयल डेट सामने आ चुकी है, 16 जून 2023 को यह फिल्म रिलीज होने जा रही है। बता दें फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। द ग्रे मैन और एवेंजर्स एंडगेम का डायरेक्शन कर चुके  रुसो ब्रदर्स ने फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है। वहीं, मूवी में क्रिस हेम्सवर्थ के साथ ही एडम बेसा, डेनियल बर्नहार्ट, गोलशिफतेह अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: फ्लॉप की मार झेल रहे इन सितारों को हिट कराएगा फिल्म का सीक्वल, बड़े दांव के साथ बदलेगी किस्मत?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed