फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Chernobyl beat Game of Thrones IMDb gave more rating Chernobyl more the Game of Thrones

चेर्नोबिल ने 'गेम ऑफ थ्रोन्स' को छोड़ा पीछे, हो रही है काफी चर्चा

Sat, 08 Jun 2019 10:22 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 08 Jun 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Chernobyl beat Game of Thrones IMDb gave more rating Chernobyl more the Game of Thrones
Chernobyl - फोटो : social media
बीते दिनों रिलीज हुआ एचबीओ का मशहूर टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का फाइनल सीजन काफी चर्चा में रहा। ये इस शो का 8वां सीजन था। इससे पहले के सातों सीजन की दर्शकों ने काफी तारीफ किया था, लेकिन फाइनल सीजन दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और इसकी जमकर आलोचना की गई।
विज्ञापन


वहीं 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के सीजन 8 को इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) की खराब रेटिंग का भी सामना करना पड़ा है। इस बीच एचबीओ के नए शो चेर्नोबिल ने धमाल मचा दिया। इस टीवी शो को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं, यहां तक की चेर्नोबिल ने IMDb की रेटिंग में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' को भी पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो दर्शक चेर्नोबिल को 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से ज्यादा पसंद किया जा रहा है। गौरतलब है कि IMDb ने 'गेम ऑफ थ्रोन्स' को जहां 4.6 रेटिंग दी थी वहीं रूसी शो चेर्नोबिल को IMDb की ओर से 9.6 की रेटिंग मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात करें चेर्नोबिल की कहानी की तो ये शो साल 1986 में सोवियत यूनियन के दौरान यूक्रेन में हुए न्यूक्लियर पावर प्लांट में हुई त्रासदी की याद दिलाता है। इस शो की कहानी को Craig Mazin ने लिखा है जबकि चेर्नोबिल का निर्देशन Johan Renck ने किया है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed