डैनियल क्रेग से छिना 007 का तमगा, कैप्टन मार्वल में दिखी ये एक्ट्रेस बनी एमआई 6 की नई एजेंट
जेम्स बॉन्ड की सीरीज में इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल इस बार बॉन्ड सीरीज की 25वीं फिल्म में ब्रिटिश सीक्रेट एजेंट 007 के किरदार में कोई पुरुष नहीं, बल्कि महिला दिख सकती हैं। ब्रिटिश अखबार द डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार ब्रिटिश एक्टर लशाना लिंच, 007 का किरदार निभाएंगी।
बता दें कि हाल की सीरीज में डेनियल क्रेग जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाते हैं। लशाना लिंच हाल ही में फिल्म कैप्टन मार्वल में फाइटर पायलट मारिया राम्बेऊ का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग फिल्म की कहानी में मौजूदा जेम्स बॉन्ड (डेनियल क्रेग) खुफिया एजेंसी एम-16 को छोड़ देता है और जमैका में रहने लगता है। लेकिन, उसे एक नए दुश्मन से लड़ने के लिए वापस बुलाया जाता है। जब वह एजेंसी में वापस आता है तो उसका परिचय 007 कोड नेम वाली नई सीक्रेट एजेंट से करवाया जाता है, जो कि एक ब्लैक महिला है। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार होगा जब कोई महिला 007 के किरदार में नजर आएंगी। ऐसे में अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
गौरतलब है कि फिल्म का शूट काफी लंबे वक्त से हर बार टल रहा था। लेकिन आखिरकार शूट शुरू हो गया है। लशाना ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया है #B25. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि भारत और यूके में इसकी रिलीज की तारीख भी 3 अप्रैल 2020 रखी गई है। जबकि यूएसए में यह 8 अप्रैल को रिलीज की जाएगी।
A post shared by Lashana Lynch (@lashanalynch) on