फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Cannes Film Festival 2024 pays tribute to Japanese Filmmaker Akira Kurosawa read details inside

Cannes Film Festival: कान फिल्म महोत्सव का पोस्टर जारी, इस मशहूर फिल्मकार को खास अंदाज में दी गई श्रद्धांजलि

Sat, 20 Apr 2024 08:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 20 Apr 2024 08:15 AM IST
सार

कान फिल्म फेस्टिवल ने 2024 का अपना पोस्टर जारी कर जापानी फिल्मकार अकीरा कुरोसावा को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। उन्हें संशिरो सुगाता, राशोमोन, सेवन समुराई, डेरसु उजाला और डोडेस्का-डेन जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।

विज्ञापन
Cannes Film Festival 2024 pays tribute to Japanese Filmmaker Akira Kurosawa read details inside
कान फिल्म फेस्टिवल 2024 - फोटो : एक्स

विस्तार

कान फिल्म फेस्टिवल 2024 का पोस्टर जारी कर दिया गया है। जापानी फिल्मकार अकीरा कुरोसावा के करियर फीचर रैप्सोडी के पोस्टर के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है। तस्वीर में एक परिवार को दूरे बैठे हुए देखा जा सकता है। रैप्सोडी ने साल 1991 के अगस्त महीने में कान फिल्म फेस्टिवल से अपनी शुरुआत की थी। 

विज्ञापन

Rajkummar Rao: राजकुमार राव के साथ हुआ प्रैंक! प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर अभिनेता ने चुप्पी तोड़ बताया सच

विज्ञापन

इन फिल्मों के लिए मशहूर हैं अकीरा

फिल्म एक दादी की कहानी है बयां करती है जो 9 अगस्त, 1945 को नागासाकी बमबारी की शिकार हुई थी। फिल्म में दिखाया गया था कि उनका प्यार युद्ध के खिलाफ उनके पोते-पोतियों और अमेरिकी भतीजे के लिए एक कवच के रूप काम करता है। जब अकीरा कुरोसावा यह फिल्म पूरी हुई थी तो वे 81 वर्ष के थे। इसके अलावा उन्हें संशिरो सुगाता, राशोमोन, सेवन समुराई, डेरसु उजाला और डोडेस्का-डेन जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।

कान ने दी फिल्मकार को श्रद्धांजलि

कान फिल्म फेस्टिवल ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कुरोसावा का काम हमें एक साथ रहने और हर चीज में सद्भाव की खोज करने के महत्व की याद दिलाता है। इस पोस्टर को हार्टलैंड विला में लियोनेल एविग्नन और स्टीफन डी विविज ने बनाया था। कान फिल्म फेस्टिवल इस साल 14 से 25 मई तक  आयोजित होगा। ब्रिटिश-भारतीय फिल्मकार संध्या सूरी की पहली फीचर फिल्म, संतोष भी आगामी फिल्म महोत्सव में दिखाई देगी। इसे अन सर्टेन रिगार्ड के लिए चुना गया है। फिल्म संतोष में शहाना गोस्वामी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इससे पहले वे ज्विगाटो में भी नजर आ चुकी हैं।
Ranveer Singh: डीपफेक वीडियो से परेशान हुए रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैंस को दी ये सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed