{"_id":"598fe5734f1c1bfe5f8b4579","slug":"bruno-mars-donates-1-million-from-concert-to-flint-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो इस खास वजह से सिंगर ब्रूनो मार्स ने डोनेट किए 1 मिलियन..","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
तो इस खास वजह से सिंगर ब्रूनो मार्स ने डोनेट किए 1 मिलियन..
amarujala.com- Presented by :शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
ब्रूनो मार्स
अपने गानों की वजह से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले हॉलीवुड सिंगर ब्रूनो मार्स ने एक बड़ा ऐलान किया है। ब्रूनो ने हाल ही में हुए मिशिगन कंसर्ट में जुटी 1 मिलियन धन राशि को फ्लिंट वॉटर क्राइसेस को डोनेट करने का फैसला किया है।
ग्रेनी अवार्ड विजेता ब्रूनो ने इस बात का ऐलान अरबन हिल्स में हुए शो के दौरान किया। उन्होंने कहा कि टूर प्रमोटर लाइव नेशन इस शो से इकट्टठा हुए पूरी राशि को 'कम्यूनिटी फाउंडेशन ऑफ ग्रेटर फ्लिंट' को दान करेंगे।
इसके साथ ही ब्रूनो ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि 'इस अच्छे काम में आप लोगों का साथ मिला इसके लिए मैं आपका आभारी हूं। इस समय हमारे भाई बहन पानी के संकट से जूझ रहे हैं और उनकी मदद करना हमारा पहला कर्तव्य है'।
विज्ञापन
पढ़ें- Big Twist! क्या इस वजह से नहीं होगा ब्रैंजलीना का तलाक
ब्रूनो मार्स एक अमेरिका प्रोफेशनल सिंगर हैं। उनका जन्म हवाई के होनोलूलू में हुआ था। बचपन से ही इन्हें गाने का काफी शौक था और छोटी सी उम्र में ही इन्होंने कई सारे कंसर्ट भी किए थे। हाल ही में मार्स ने अरबन हिल्स में अपनी पहले से ही सोल्ड आउट हो चुकी एलबम '24 मैजिक' के लिए वर्ड टूर पर निकले हैं और कई जगह कंसर्ट भी किए।
आपको बता दें कि 'फ्लिंट जल संकट' 2014 में शुरू हुआ जब फ्लिंट शहर के लिए पीने के पानी के सोर्स को फ्लिंट नदी के साथ जोड़ दिया गया। पर्याप्त मात्रा में साफ पानी न होने की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
वहीं वैज्ञानिकों की एक टीम ने साल 2016 में इस बात की जानकारी दी कि पानी का स्त्रोत दूषित है जिसकी वजह से लोगों को रोज मर्रा के इस्तेमाल के लिए सील पैक पानी का ही इस्तेमाल करने को कहा गया और ये संकट आज भी जारी है।