{"_id":"63ef01168a95fca60101be53","slug":"bruce-willis-health-condition-worsens-veteran-die-hard-star-family-reveals-frontotemporal-dementia-diagnosis-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bruce Willis: एक्शन सुपरस्टार ब्रूस विलिस की तबीयत बिगड़ी, परिवार ने किया नई बीमारी से पीड़ित होने का खुलासा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Bruce Willis: एक्शन सुपरस्टार ब्रूस विलिस की तबीयत बिगड़ी, परिवार ने किया नई बीमारी से पीड़ित होने का खुलासा
Fri, 17 Feb 2023 10:12 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 17 Feb 2023 10:12 AM IST
सार
'डाई हार्ड' के लिए मशहूर स्टार ब्रूस विलिस के परिवार ने उनकी सेहत को लेकर अपडेट साझा किया है। परिवार के मुताबिक उनकी तबीयत बिगड़ गई है। अभिनेता फ्रंटोटेंपोरल डिमेंशिया नामक बीमारी से पीड़ित हो गए हैं।
विज्ञापन
ब्रूस विलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार ब्रूस विलिस ने गंभीर बीमारी के चलते एक साल पहले अपने अभिनय करियर से दूरी बना ली थी। अभिनेता के परिवार ने घोषणा की थी कि अभिनेता वाचाघात नामक बीमारी से पीड़ित हैं। लेकिन अब उनकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई है। हाल ही में, ब्रूस विलिस के स्वास्थ्य के बारे में एक्शन सुपरस्टार के परिवार ने एक और खुलासा किया है। अभिनेता के परिवार ने बताया है कि ब्रूस को वाचाघात के बाद अब फ्रंटोटेंपोरल डिमेंशिया की बीमारी भी हो गई है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है, 'साल 2022 में ब्रूस को वाचाघात होने की घोषणा के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ था और अब हमे पता लगा है कि ब्रूस को फ्रंटोटेंपोरल डिमेंशिया (एफटीडी) नाम की बीमारी भी हुई है। बातचीत में दिक्कत इस बीमारी का एक लक्षण है। यह बहुत दर्दनाक है, लेकिन फिर भी हमें ब्रूस की सपष्ट बीमारी के बारे पता लगना एक राहत की बात है।' आपको बता दें, ब्रूस की स्वास्थय संबंधी जानकारी उनकी बेटी रुमर विलिस ने इंस्टाग्राम पर साझा की है।
विज्ञापन
Arunoday Singh: मार्लो ब्रांडो की फिल्म देख अरुणोदय पर चढ़ा एक्टिंग का बुखार, फिर ऐसे किया बॉलीवुड में डेब्यू
विज्ञापन
फ्रंटोटेंपोरल डिमेंशिया एक ऐसी बीमारी है, जो भाषा से संबंधित मस्तिष्क के क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले विकारों के लिए एक व्यापक शब्द है। इसके कारण इंसान के व्यक्तित्व में बदलाव, बोलने में कठिनाई और भाषा से संबंधित दिमाग के क्षेत्रों को प्रभावित करने वाली परेशानियां पैदा करती है।
The Night Manager Review: तिलोत्तमा, शोभिता के तेवरों से चमका ‘नाइट मैनेजर’, अनिल ने दोहराया घोस्ट प्रोटोकॉल
अभिनेता के करियर की बात करें तो विलिस ने 1980 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अपने लंबे करियर के दौरान अभिनेता ने द वर्डिक्ट, मूनलाइटिंग, द बॉक्सिंग, हॉस्टेज, आउट ऑफ डेथ, ग्लास जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा अभिनेता को उनकी सीरीज डाई हार्ड के लिए जाना जाता है।