{"_id":"916e3b30-540c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"britney-spears-will-not-sing-for-hindi-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी फिल्मों के लिए नहीं गाएंगी ब्रिटनी ","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
हिंदी फिल्मों के लिए नहीं गाएंगी ब्रिटनी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 01 Jan 2013 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स किसी बॉलीवुड फिल्म में गाना नहीं गा रही हैं। यह जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक हाल ही में मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि 31 वर्षीया ब्रिटनी ने एक हिंदी फिल्म में गाने का फैसला किया है। फिल्म का नाम तो नहीं बताया गया था पर यह कहा गया था कि ब्रिटनी किसी हिंदी फिल्म में गाने वाली हैं।
विज्ञापन
ब्रिटनी के प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि उन्होंने ऐसे किसी भी प्रस्ताव पर हामी नहीं भरी है। ब्रिटनी किसी भी हिंदी फिल्म के गाने नहीं जा रही हैं। वैसे भारतीय दर्शकों में ब्रिटनी का क्रेज है। यदि वह भारत आती हैं तो निश्चित ही उनको लोकप्रियता मिलेगी। अब यह देखना है कि यह बात ब्रिटनी को कब समझ में आती है।
विज्ञापन