{"_id":"1a313676-5e16-11e2-9ac0-d4ae52bc57c2","slug":"britney-spears-is-single-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये क्या!, ब्रिटनी फिर से हो गईं सिंगल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ये क्या!, ब्रिटनी फिर से हो गईं सिंगल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 14 Jan 2013 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाली गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स एक बार फिर से सिंगल हो गई हैं। वह अपने पूर्व मंगेतर जैसिक ट्रैविन से पूरी तरह से अलग हो गई हैं। इन दोनों का अलगाव परिवार को बढ़ाने के मसले को लेकर हुआ है।
विज्ञापन
31 वर्षीय ब्रिटनी के उनके पूर्व पति केविन फेडरलाइन से दो बेटे सीन प्रेस्टन और जेडन जेम्स हैं। अब वह ट्रैविक के साथ अपने परिवार को बढ़ाना चाहती थीं, जिस बात पर दोनों के बीच काफी बहस हुई। सूत्रों के अनुसार ट्रैविक अभी कोई संतान नहीं चाहते थे। वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के मुताबिक ब्रिटनी के प्रबंधक ट्रैविक अपने करियर पर ध्यान देना चाहते थे और पिता बनने के लिए तैयार नहीं थे। यह बात ब्रिटनी को रास नहीं आई । ब्रिटनी ने दिसम्बर 2011 में ट्रैविक के साथ सगाई की थी। ब्रिटनी पहले भी अपने व्यक्तिगत संबंधों को लेकर लगातार चर्चाओं में रहीं हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा वह प्रोफेशनल रूप से भी चर्चा में रहती हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने वर्ष 2012 की सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला संगीतज्ञ के खिताब पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को नवाजा है। गौरतलब है ब्रिटनी स्पीयर्स ने उस वर्ष ना ही कोई नया एल्बम जारी किया और ना ही वह किसी ब़डे संगीत समारोह में हिस्सा लेने गईं। बावजूद इसके, उन्होंने पिछले 12 महीनों में 5.8 करो़ड डालर की कमाई की।
विज्ञापन