{"_id":"5d833e168ebc3e93dc47f218","slug":"britney-s-father-jamie-spears-won-t-be-facing-any-criminal-charges-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता को नहीं करना पड़ेगा आपराधिक आरोपों का सामना, नहीं मिले सबूत","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता को नहीं करना पड़ेगा आपराधिक आरोपों का सामना, नहीं मिले सबूत
Thu, 19 Sep 2019 02:19 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
केविन फेडरलाइन और ब्रिटनी स्पीयर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ वक्त से पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिनों ब्रिटनी ने एक्स हसबैंड केविन फेडरलाइन ने ब्रिटनी के पिता जेमी स्पीयर्स पर बेटे के साथ शोषण का आरोप लगाया। मामला कोर्ट तक पहुंचा लेकिन फैसला ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता के पक्ष में आया है।
विज्ञापन
अदालत ने मंगलवार को घोषणा की, "सबूतों की समीक्षा करने के बाद, उनके पास इस बात के अपर्याप्त प्रमाण हैं कि श्री स्पीयर्स द्वारा अपराध किया गया था।'' कोर्ट ने ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल ब्रिटनी के एक्स हसबैंड केविन फेडरलाइन ने ब्रिटनी के पिता जेमी स्पीयर्स पर उनके 13 साल के बेटे के साथ शोषण का आरोप लगाया था। केविन ने कहा था कि जेमी ने उनके और ब्रिटनी के 13 वर्षीय बेटे सीन प्रेस्टन के साथ मारपीट की। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीन और जेमी में किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी। जिसके बाद जेमी ने सीन के साथ मारपीट की। ये घटना 24 अगस्त की थी। वहीं केविन ने जेमी के नाम से पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया था।
विज्ञापन
टीएमजी की रिपोर्ट के मुताबिक पूरी घटना जेमी के घर पर हुई, जहां पर सीन को पकड़ने के लिए जेमी ने कमरे का दरवाजा भी तोड़ दिया। हालांकि सीन के शरीर पर किसी भी तरह के निशान नहीं मिले हैं।
गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले ही ब्रिटनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था- उन लोगों पर खासतौर से ध्यान दें, जो आपके जीतने पर तालियां नहीं बजा रहे हैं। लॉस एंजिलिस में रहना एक ऐसी यात्रा है, जिसमें कई बार आप अकेले होते हैं। आप कभी नहीं जानते कि किस पर भरोसा करें, क्योंकि कुछ लोग नकली होते हैं। मेरे दोस्तों का एक छोटा सा समूह है, और वही करो जिससे खुशी मिले। मेरे पोस्ट पर आए कमेंट्स कभी-कभी मेरा दिल तोड़ देते हैं। इसलिए मैं उन्हें देखना छोड़ देती हूं। चालाकी नफरत करने वालों वो करने दें, जिसे वे सबसे अच्छी तरह कर सकते हैं, और वह है - नफरत।'