{"_id":"5ffbecb6c4285671ca331b31","slug":"british-supermodel-stella-tennant-sudden-death-was-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश सुपरमॉडल स्टेला टेनैंट ने की थी खुदखुशी, परिवार ने बताई वजह","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ब्रिटिश सुपरमॉडल स्टेला टेनैंट ने की थी खुदखुशी, परिवार ने बताई वजह
Mon, 11 Jan 2021 11:44 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
स्टेला टेनैंट
- फोटो : ट्विटर
ब्रिटिश सुपरमॉडल स्टेला टेनैंट (Stella Tennant ) की अचानक हुई मौत का खुलासा हो गया है। टेनैंट की 22 दिसंबर को 50 वर्ष की उम्र में मौत हो गई थी। अब उनके परिवार ने जानकारी दी है कि मॉडल ने खुदखुशी की थी।
विज्ञापन
टेनैंट की अचानक हुई मौत को लेकर उनके परिवार ने बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने खुदकुशी की थी। उन्होंने कहा, "स्टेला कुछ समय से अस्वस्थ थीं। सबसे करीबी लोगों से प्यार मिलने के बावजूद आगे बढ़ने में असमर्थ महसूस कर रही थीं। शायद इसीलिए उसने अपनी जान दे दी।" परिवार ने उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की।
विज्ञापन
इससे पहले पुलिस ने बताया था कि उनकी मौत में कुछ संदिग्ध नहीं है। पुलिस ने मर्डर के एंगल को भी खारिज किया था। 17 दिसंबर को 50 साल की हुईं टेनैंट ने 1990 के दशक में करियर शुरू किया था और फिर वह शनेल ब्रैंड का नया चेहरा बनी थीं।
विज्ञापन
View this post on Instagram