फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   British Actor Riz Ahmed Reveals That He Lost Two of His Family Members Because of Coronavirus

ब्रिटिश अभिनेता रिज अहमद ने किया खुलासा, कोरोना वायरस की वजह से हो चुकी है परिवार के दो सदस्यों की मौत

Tue, 28 Apr 2020 02:53 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 28 Apr 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
British Actor Riz Ahmed Reveals That He Lost Two of His Family Members Because of Coronavirus
रिज अहमद - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस ने पूरे विश्वभर में हाहाकार मचा रखा है। इस संक्रमण की चपेट में अब तक हजारों लोग आ चुके हैं तो वहीं कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। आम से लेकर कास लोगों तक कोई भी इस संक्रमण की चपेट से बच नहीं पाया है। ऐसे में अब एक ब्रिटिश अभिनेता ने भी खुलासा किया है कि उन्होंने इस संक्रमण की वजह से अपने परिवार के दो सदस्यों को को दिया है। ये अभिनेता हैं रिज अहमद।

विज्ञापन


अंग्रेजी मैग्जीन जीक्यू हाइप को इंटरव्यू देते हुए रिज ने कहा, 'मैंने कोरोनावायरस के कारण अपने परिवार के दो सदस्यों को खो दिया है। मैं सिर्फ उनकी मौतों पर यकीन करना चाहता हूं और बाकी कुछ नहीं। हम बेहतर भविष्य की कल्पना करने के लिए कदम बढ़ाएंगे।'
विज्ञापन


लंदन में एक ब्रिटिश पाकिस्तानी परिवार में पैदा हुए अहमद ने इस दौरान भारत में फैल रहे खतरे को लेकर भी बात की। रिज ने कहा, 'मैंने इंडिया से आ रही रिपोर्ट्स भी देखीं, जहां सरकार इसे कोरोना जिहाद का नाम दे रही है और वो लोग कोशिश कर रहे हैं कि सारा ब्लेम मुस्लिमों पर लगा दिया जाए। यहां तक कि वहां पर अस्पतालों को भी मुस्लिम और नॉन मुस्लिम कर दिया गया है।' इसी के साथ रिज ने ये भी कहा कि पूरे विश्व की सरकारें इस परस्थिति को अपने मतलब के लिए इस्तेमाल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed