{"_id":"680a6be5d2edfc3351091681","slug":"brad-pitt-proposes-longtime-girlfriend-ines-de-ramon-for-marriage-after-two-years-of-dating-2025-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Brad Pitt: तीन साल की डेटिंग के बाद तीसरी शादी कर सकते हैं ब्रैड पिट? दावा- गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Brad Pitt: तीन साल की डेटिंग के बाद तीसरी शादी कर सकते हैं ब्रैड पिट? दावा- गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज
Thu, 24 Apr 2025 10:31 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 24 Apr 2025 10:31 PM IST
सार
Brad Pitt Third Marriage: जेनिफर एनिस्टन और एंजेलिना जोली से तलाक के बाद अब ब्रैड पिट तीसरी शादी करने वाले हैं। उन्होंने तीसरी शादी के लिए अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया है।
विज्ञापन
अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ब्रैड पिट
- फोटो : एक्स extratv
विस्तार
हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट अब जल्द ही तीसरी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया और हो सकता है कि इन गर्मियों के आखिर तक दोनों शादी की घोषणा भी कर दें।
विज्ञापन
Trending Videos
कौन हैं ब्रैड की गर्लफ्रेंड इनेस
हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, 61 वर्षीय अभिनेता ब्रैड पिट ने 32 वर्षीय ज्वेलरी डिजाइनर इनेस डी रमोन को न्यूजीलैंड में अपनी फिल्म की शूटिंग में जाने से पहले शादी के लिए प्रपोज किया। ब्रैड अब अपने पुराने रिश्तों और एंजेलिना जोली के साथ लंबे तलाक से अलग हो चुके हैं और अब वह तीसरी शादी करना चाहते हैं।

Brad Pitt arrived hand-in-hand with GF Ines de Ramon at the #VeniceFilmFestival premiere of “Wolfs”! 🥰😍 pic.twitter.com/qaslXCwffe
— ExtraTV (@extratv) September 1, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी शादी के लिए तैयार ब्रैड पिट
ब्रैड इस बात की कदर करते हैं कि इनेस ने उनके मुश्किल समय में उनका साथ दिया। अगर वह इनेस से शादी करते हैं तो यह ब्रैड की तीसरी शादी होगी। इससे पहले वे जेनिफर एनिस्टन और एंजेलिना जोली से शादी कर चुके हैं। जेनिफर से 2005 में तलाक हुआ, जबकि एंजेलिना के साथ उनकी शादी 2014 में हुई, लेकिन 2016 में तलाक की अर्जी के बाद 2024 में यह पूरी तरह खत्म हुआ।
यह भी पढ़ें:
Matka King: विजय वर्मा ने दी फैंस को खुशखबरी, क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'मटका किंग' की शूटिंग हुई खत्म

कैसी होगी ब्रैड की तीसरी शादी
इनेस के साथ ब्रैड का रिश्ता कुछ अलग है क्योंकि वे मनोरंजन जगत से नहीं हैं। ब्रैड को ऐसा साथी पसंद है, जो उनके साथ किसी भी तरह का कोई कम्पटीशन न करे। ब्रैड और इनेस का रिश्ता नवंबर 2022 में शुरू हुआ था। हो सकता है कि इस रिश्ते की घोषणा वह गर्मियों के आखिर कर कर दें। ब्रैड की तीसरी शादी में परिवार, दोस्त और कुछ करीबी सितारे ही शामिल होंगे। ब्रैड अपनी तीसरी शादी को बिना तामझाम के सादगी से करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें:
Kesari 2 Collection Day 7: दर्शकों को रास नहीं आ रही अक्षय की फिल्म, 'केसरी2' की कमाई में लगातार आ रही गिरावट..