{"_id":"168f3e24-5b1d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"brad-pitt-may-play-pontius-pilate","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पोंतियुस पिलातुस' की भूमिका निभाएंगे पिट","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'पोंतियुस पिलातुस' की भूमिका निभाएंगे पिट
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Thu, 10 Jan 2013 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट कथित रूप से एक फिल्म में 'पोंतियुस पिलातुस' की भूमिका निभाने वाले हैं। मान्यता है कि पिलातुस वह ऐतिहासिक किरदार है जिसकी अनुमति से ईसा मसीह को क्रूस पर चढ़ाया गया था। कहा जा रहा है कि पिट को ऐतिहासिक फिल्म 'पोंतियुस पिलेत' में मुख्य भूमिका निभाने का प्रस्ताव मिला है।
विज्ञापन
फिल्म में ईसा मसीह को क्रूस की सजा देने वाले व्यक्ति की कहानी है। वेबसाइट 'डेडलाइन डॉट काम' के मुताबिक पिट जल्द ही फिल्म के लिए हामी भरने वाले हैं। फिल्म की पटकथा वेरा ब्लासी ने लिखी है। फिल्म की कहानी ऐसी है कि यह बनने से पहले विवादों में आ सकती है। ब्रैड पिट पहले भी कई चर्चित भूमिकाएं कर चुके हैं। अब देखना यह है कि यह फिल्म बिना किसी विवाद के बन पाती है या नहीं।
विज्ञापन