फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Brad Pitt is suing Angelina Jolie for selling her share of the French vineyard where they got married

Case Filed : ब्रैड पिट ने एंजेलिना जोली पर लगाया धोखाधड़ी का इल्जाम, कोर्ट में दायर किया मुकदमा

Sat, 19 Feb 2022 09:20 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 19 Feb 2022 09:20 AM IST
विज्ञापन
Brad Pitt is suing Angelina Jolie for selling her share of the French vineyard where they got married
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट ने अभिनेत्री एंजेलिना जोली को कोर्ट में घसीटने का कदम उठाया है। ब्रैड पिट ने अभिनेत्री के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दायर किया है। पिट का कहना है कि एंजेलिना जोली ने बिना अनुमति एक प्रॉपर्टी को बेच दिया जबकि दोनों इसमें हिस्सेदारर थे।

विज्ञापन

क्या है मामला?
 2008 में पिट और जोली ने फ्रांसीसी कंपनी चेटो मिरावल में हिस्सेदारी से एक घर और वाइनरी खरीदा था। इसके अलावा दोनों ने यह भी तय किया था कि दोनों आपसी सहमति से ही अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। लेकिन एंजेलिना ने ब्रैड से बिना बात किए पिछले साल अक्तूबर में अपना हिस्सा बेच दिया। जिसके बाद अब ब्रैड ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से है मदभेद
मशहूर सितारे एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट हॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों के इश्क के चर्चे पूरी इंडस्ट्री में थे। 2011 में एंजेलिना और ब्रैड ने शादी कर ली। हालांकि पांच साल बाद यानी 2016 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। तब से लेकर अब तक दोनों के बीच कई विवादों की खबरें सामने आई हैं। ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर भी विवाद जारी है। फिलहाल कोर्ट ने ब्रैड पिट और एंजेलिना को बच्चों की ज्वॉइंट कस्टडी सौंपी ळै। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed