फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Blackpink member Lisa tested covid 19 positive k-pop other members are waiting for test results

कोविड-19: के-पॉप बैंड की ब्लैकपिंक सदस्य लीजा को हुआ कोरोना, अन्य मेंबर्स की रिपोर्ट का इंतजार

Wed, 24 Nov 2021 08:38 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 24 Nov 2021 08:38 PM IST
सार

के-पॉप सेंसेशन और ब्लैकपिंक की लोकप्रिय रैपर लीजा को कोरोना हुआ है। इस बात की पुष्टि खुद के-पॉप ग्रुप की एजेंसी वाईजी एंटरटेनमेंट ने की है। उन्होंने बताया कि आज दोपहर को ही 24 वर्षीय रैपर-गायक लीजा को ये पता चला कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं।

विज्ञापन
Blackpink member Lisa tested covid 19 positive k-pop other members are waiting for test results
ब्लैकपिंक लीजा - फोटो : Social Media

विस्तार

के-पॉप सेंसेशन और ब्लैकपिंक की लोकप्रिय रैपर लीजा को कोरोना हुआ है। इस बात की पुष्टि खुद के-पॉप ग्रुप की एजेंसी वाईजी एंटरटेनमेंट ने की है। उन्होंने बताया कि आज दोपहर को ही 24 वर्षीय रैपर-गायक लीजा को ये पता चला कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। एजेंसी ने ये भी बताया कि टीम के अन्य तीन सदस्यों रोज, जेनी और जीसू का भी कोरोना का टेस्ट किया गया है और वो पीसीआर परीक्षण का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि ब्लैकपिंक के तीनों सदस्य ही लीजा के साथ डायरेक्ट संपर्क में नहीं आए, लेकिन लीजा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बाकी के तीनों सदस्यों ने एहतियात बरतते हुए तुरंत ही अपना पीसीआर टेस्ट करवाया। एजेंसी ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि लीजा की कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट जैसे ही सामने आई तुरंत ही ये जानकारी अन्य सदस्यों के साथ साझा की गई। एजेंसी ने अपने आधिकारिक बयान में ये भी बताया कि सदस्यों के पीसीआर टेस्ट करवाने के साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।

विज्ञापन

Blackpink member Lisa tested covid 19 positive k-pop other members are waiting for test results
ब्लैकपिंक के-पॉप सदस्य - फोटो : Social Media

इसके अलावा इस संबंध में मजबूत निवारक उपाय किए गए हैं। एजेंसी ने कहा कि वो अपने कलाकारों और कर्मचारियों को अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं, क्योंकि उनका स्वास्थ्य एजेंसी कि सर्वोच्च प्राथमिकता है। वाईजी एंटरटेनमेंट ने प्रशंसकों को ये भी आश्वासन दिया कि भविष्य में वो अपने कलाकारों और कर्मचारियों की पूरी रिपोर्ट भी लोगों तक निश्चित रूप से पहुचाएंगे। बता दें कि ब्लैकपिंक चार दक्षिण कोरियाई लोगों का एक बैंड है, जिसमें लीजा, जेनी, रोज और जीसू शामिल हैं।

दक्षिण कोरियाई ब्लैकपिंक सदस्यों ने साल 2016 में अपने पहले एल्बम ‘स्क्वायर वन’ के साथ संगीत की दुनिया में अपनी शुरुआत की थी। उनकी पहली एल्बम से उनके दो गाने ‘व्हिसल और बूम्बायाह’ दक्षिण कोरिया के लोकप्रिय बिलबोर्ड वर्ल्ड डिजिटल सॉन्ग सेल्स चार्ट और गांव डिजिटल चार्ट में बैंड की पहली एंट्री थी। पिछले साल ब्लैकपिंक का गाना 'आइसक्रीम' बिलबोर्ड हॉट 100 में 13वें नंबर पर पहुंच गया था। ब्लैकपिंक बैंड ने अपने डेब्यू के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed