फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Black panther fame hollywood stuntman taraja ramsess dies in road accident along with 3 childrens

दुखद: 'ब्लैक पैंथर' फेम स्टंटमैन ताराजा रामसेस की हादसे में तीन बच्चों सहित हुई मौत, इंडस्ट्री को लगा झटका

Tue, 07 Nov 2023 11:10 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 07 Nov 2023 11:10 PM IST
सार

‘मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स’ और 'ब्लैक पैंथर' फेम स्टंटमैन ताराजा रामसेस का अटलांटा में एक कार दुर्घटना में दुखद निधन हो गया है। 

विज्ञापन
Black panther fame hollywood stuntman taraja ramsess dies in road accident along with 3 childrens
स्टंटमैन ताराजा रामसेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स’ और 'ब्लैक पैंथर' फेम स्टंटमैन ताराजा रामसेस का अटलांटा में एक कार दुर्घटना में दुखद निधन हो गया है। इस खबर ने भले ही आप सबके होश उड़ा दिए होंगे लेकिन अब जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आप सब के रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल, इस हादसे ने न सिर्फ तराजा रामसेस की जान गई है , ब्लकि उनके तीन बच्चो भी इस हादसे का शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है ताराजा रामसेस  का अटलांटा में एक कार दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। यह घटना तब घटी जब उनकी कार एक खराब पड़े ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। 
विज्ञापन


इस दुर्घटना में 41 वर्षीय स्टंटमैन के साथ उनकी 13 साल की बेटी, 10 साल के बेटे और नवजात बच्चे की भी मौत हो गई। इस बात की जानकारी तराजा रामसेस की मां अकीली रामसेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अकीली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे तराजा रामसेस के साथ अपनी एक फोटो शेयर कर उनकी निधन की खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस तस्वीर को शोयर करते हुए लिखा- 'मेरा सुंदर, प्यारा, टैलेंटेड बेटा ताराजा, मेरे दो पोते-पोतियों, उनकी 13 वर्षीय बेटी सुंदरी और उनकी 8 हफ्ते की न्यू बॉर्न बेटी फुजिबो के साथ, पिछली रात एक भयानक सड़क दुर्घटना में मारे गए थे।' इस खबर के सामने आने के बाद जहां एक तरफ तराजा रामसेस का पूरा परिवार सदमे में है, वहीं दूसरी तरफ पूरे इंडस्ट्री को दहला दिया है। 


बताते चलें कि रामसेस को न केवल मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में उनके शानदार स्टंट काम के लिए जाना जाता था, बल्कि एवेंजर्स: एंडगेम और ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में भी उन्होंने अपने काम की अमिट छाप छोड़ी।

यह भी पढ़ें: फराह की फिल्म का निर्माण करेंगे शाहरुख खान? 'हैप्पी न्यू ईयर' के बाद फिर बनेगी जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed