फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Billie Eilish Bond 25 theme Song No Time To Die has become her first UK number one

बिली इलिश के नाम दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड, जेम्स बॉन्ड का थीम सॉन्ग गाकर रचा इतिहास

Sun, 23 Feb 2020 12:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 23 Feb 2020 12:00 PM IST
सार

  • 18 वर्षीय बिली इलिश ने गाया है जेम्स बॉन्ड का थीम सॉन्ग
  • अब तक सबसे ज्यादा बिक्री वाला थीम सॉन्ग
  • 3 अप्रैल को भारत और ब्रिटेन में रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
Billie Eilish Bond 25 theme Song No Time To Die has become her first UK number one
जेम्स बॉन्ड का थीम सॉन्ग रिलीज - फोटो : ट्विटर

विस्तार

18 वर्षीय गायिका बिली इलिश ने शुक्रवार को अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया। ब्रिटिश चार्ट रिकॉर्ड में 'नो टाइम टू डाय' का टाइटल सॉन्ग पहले हफ्ते सबसे ज्यादा सुना जाने वाला गाना बन गया है। 'नो टाइम टू डाय' ने रिलीज के पहले सप्ताह में 90,000 चार्ट की बिक्री और 10.6 मिलियन स्ट्रीम दर्ज की है। ये रिकॉर्ड बनाने वालीं इलिश सबसे कम उम्र की कलाकार हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले एडेल के स्काईफॉल गाने ने अक्टूबर 2012 में अपने शुरुआती सप्ताह में 84,000 चार्ट की बिक्री दर्ज की थी जबकि सैम स्मिथ की 'द राइटिंग ऑन द वॉल' ने 70,000 की बिक्री के साथ सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 
विज्ञापन


13 फरवरी को जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म 'नो टाइम टू डाय' का थीम सॉन्ग रिलीज किया गया था। इस गाने को बिली इलिश ने लिखा और गाया है। 'नो टाइम टू डाय' का थीम सॉन्ग रिलीज के साथ ही बिली इलिश जेम्स बॉन्ड सीरीज का थीम सॉन्ग लिखने और गाने वाली सबसे कम उम्र की सिंगर बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में इस अमेरिकी गायिका को स्पाइस गर्ल मेल सी से सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय महिला कलाकार का पुरस्कार मिला है। बिली इलिश को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020 में भी पांच अवॉर्ड मिले हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ऑस्कर 2020 में भी परफॉर्म किया। बिली 2016 में अपने गाने 'ओशन आइज' से मशहूर हुईं।

बात करें फिल्म की तो पिछले साल दिसंबर में 'No Time To Die' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। बीते रोज ही फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। 'नो टाइम टू डाई' इस फ्रेंचाइजी की 25वीं फिल्म है। इस फिल्म को कैरी फुकुनागा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग एक्टर रामी मालेक विलन की भूमिका में हैं जबकि बॉन्ड गर्ल के रूप में क्यूबन ऐक्ट्रेस अना दे अर्मस और लैशना लिंच भी दिखाई देंगी। यह फिल्म 2 अप्रैल को भारत और ब्रिटेन में रिलीज होगी। वहीं अमेरिका में यह फिल्म 8 अप्रैल को दस्तक देगी।


डेनियल क्रेग ने साल 2006 में कैसिनो रॉयल से बतौर जेम्स बॉन्ड में एंट्री ली थी। डेनियल क्रेग की तीसरी बॉन्ड मूवी 'स्काइफॉल' ने ब्रिटेन के इतिहास में बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड तोड़ डाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed