फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Billie Eilish apologised after an old video of her using an anti Asian slur resurfaced online

विवाद: एशियाई लोगों का मजाक बनाते हुए बिली इलिश का वीडियो हुआ वायरल, मांगनी पड़ी माफी

Tue, 22 Jun 2021 12:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 22 Jun 2021 12:26 PM IST
सार

अमेरिकन पॉप सिंगर बिली इलिश का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एशियाई लोगों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 
4 साल की उम्र में बिली ने पहला गाना लिखा था और 8 की उम्र में वह म्यूजिक टैलेंट शो में भाग लेने लगी थीं।

विज्ञापन
Billie Eilish apologised after an old video of her using an anti Asian slur resurfaced online
बिली इलिश - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अमेरिकन पॉप सिंगर बिली इलिश इन दिनों विवादों में हैं। उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एशियाई लोगों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें उन्हें एशियाई लहजे का मजाक उड़ाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि ये एडिटेड वीडियो है और काफी पुराना है लेकिन बिली को अपने इस वीडियो के लिए माफी मांगनी पड़ी है।

विज्ञापन


बिली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बड़ा सा माफीनामा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'मैं आप सभी से प्यार करती हूं और आप में से कई लोग मुझसे इस मुद्दे के बारे में पूछ रहे हैं तो मैं आप सभी को बता दूं मुझे किसी ऐसी चीज से जोड़ा जा रहा है जिसका मुझसे लेना-देना नहीं है। एक एडिट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जब मैं 13 या 14 साल की थी और मैंने गाने का एक शब्द इस्तेमाल किया था। उस वक्त मुझे नहीं पता था कि उस शब्द का मतलब गलत है।'
विज्ञापन


Billie Eilish on Instagram Stories.

विज्ञापन
विज्ञापन

बिली लिखती हैं, मैंने पहले ये शब्द कभी नहीं सुना था, न ही कभी मेरे परिवार में किसी ने उस शब्द का इस्तेमाल किया। हालांकि मैं जानती हूं कि इस शब्द से कुछ लोगों को बुरा लगा है इसलिए मैं सभी से माफी मांगती हूं। ये वीडियो एडिटिड है जिसमें मैं अजीब सी आवाज निकाल रही हूं। दरअसल, मैं जब अपने पेट्स, दोस्तों और परिवार से बात करती हूं तो वैसे ही आवाज निकालती हूं। मैंने न यहां किसी को कॉपी करने की कोशिश की है न ही किसी का मजाक बनाने की जो मुझे जानते हैं उन्हें पता है कि मैं ऐसे ही अवाज में बोलती रहती हूं।

आपको बता दें 4 साल की उम्र में बिली ने पहला गाना लिखा था और 8 की उम्र में वह म्यूजिक टैलेंट शो में भाग लेने लगी थीं। बिली इलिश जेम्स बॉन्ड सीरीज का थीम सॉन्ग लिखने और गाने वाली सबसे कम उम्र की सिंगर हैं। बिली इलिश को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020 में भी पांच अवॉर्ड मिले हैं।  बिली 2016 में अपने गाने 'ओशन आइज' से मशहूर हुईं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed