फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Batman director Joel Schumacher passed away in the age 80

बैटमैन फिल्म के निर्देशक जोएल शूमाकर का निधन, 80 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Tue, 23 Jun 2020 03:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 23 Jun 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
Batman director Joel Schumacher passed away in the age 80
जोएल शूमाकर - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज निर्माता-निर्देशक जोएल शूमाकर इस दुनिया में नहीं रहे। सोमवार को उन्होंने न्यूयॉर्क में आखिरी सांस ली। वह 80 साल के थे। जोएल शूमाकर ने अपने करियर की शुरुआत एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया था। जोएल शूमाकर ने फॉलिंग डाउन, द लॉस्ट बॉयज और दो बैटमैन फिल्मों का निर्देशन कर खूब ख्याति बटोरी थी। 

विज्ञापन


जोएल शूमाकर के प्रवक्ता ने बताया कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रस्त थे। जोएल शूमाकर ने 80 और 90 के दशक में कई फिल्में बनाई। उनकी इन फिल्मों की समीक्षकों ने भले तारीफ न की हो लेकिन दर्शकों का खूब प्यार मिला था। जोएल शूमाकर ने बैटमैन की पहली फिल्म बैटमैन फॉरेवर बनाई जो साल 1995 में आई थी। उन्होंने इस फिल्म से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 
विज्ञापन


बैटमैन फॉरेवर में टॉमी ली जोन्स, वाल किल्मर, निकोल किडमैन और जिम कैरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। वहीं बैटमैन की दूसरी फिल्म बैटमैन एंड रॉबिन थी। यह फिल्म साल 1997 में आई थी। इस फिल्म में जॉर्ज क्लूनी बैटमैन बने थे। जोएल शूमाकर के निधन से हॉलीवुड में शोक का माहौल है। कई सितारे और उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथ ही उनसे जुड़ी यादों को साझा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बेटे को हुआ कोरोना तो पिंक को आने लगे थे पैनिक अटैक, इंटरव्यू में किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed