{"_id":"5cda7121bdec22074c2626ca","slug":"bafta-tv-awards-2019-killing-eve-picking-up-most-of-the-awards","type":"story","status":"publish","title_hn":"'किलिंग ईव' के नाम रहा बाफ्टा टीवी अवॉर्ड्स, जोडी कोमर बनीं सर्वश्रेष्ठ अदाकारा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'किलिंग ईव' के नाम रहा बाफ्टा टीवी अवॉर्ड्स, जोडी कोमर बनीं सर्वश्रेष्ठ अदाकारा
Tue, 14 May 2019 01:11 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 14 May 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
Bafta TV Awards 2019
ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स के 'ब्रिटिश एकेडमी टेलीविजन अवार्ड्स' में टीवी शो ]किलिंग ईव’ की धूम रही। ‘किलिंग ईव’ ने सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज का पुरस्कार जीता और जोडी कोमर को इसी सीरीज के लिये सर्वश्रेष्ठ अदाकारा के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
बाफ्टा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार लोकप्रिय धारावाहिक की अदाकारा फियोना शॉ को सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।
इस बार ‘किलिंग ईव’ को सबसे अधिक 14 और उसके बाद ‘अ वेरी इंग्लिश स्कैंडल’ को 12 नामंकन मिले थे। इस अवार्ड समारोह का आयोजन रविवार को यहां स्थित रॉयल फेस्टिवल हॉल में किया गया था।
विज्ञापन
बेनेडिक्ट कम्बरबेच को ‘पेट्रिक मेलरोज’ में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। बेन व्हिस्वा को ‘ए वेरी इंग्लिश स्कैनडल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का अवार्ड मिला।
विज्ञापन