{"_id":"64462208181e5bf5dd05a083","slug":"backstreet-boys-return-india-after-13-years-in-may-2023-dna-world-tour-made-announcement-fans-happy-excired-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Backstreet Boys: 'डीएनए वर्ल्ड टूर' पर भारत में परफॉर्म करेगा बैकस्ट्रीट बॉयज बैंड, 13 साल बाद होगी वापसी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Backstreet Boys: 'डीएनए वर्ल्ड टूर' पर भारत में परफॉर्म करेगा बैकस्ट्रीट बॉयज बैंड, 13 साल बाद होगी वापसी
Mon, 24 Apr 2023 12:25 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:25 PM IST
सार
आइकॉनिक पॉप 'बैंड बैकस्ट्रीट बॉयज' 4 मई को मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन्स और 5 मई, 2023 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करेगा।
विज्ञापन
बैकस्ट्रीट बॉयज
- फोटो : social media
विस्तार
दुनियाभर को अपने 'पॉप म्यूजिक' की धुन पर नचाने वाले बैकस्ट्रीट बॉयज भारत में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। जी हैं, अब तक के सबसे ज्यादा बिकने वाले बैंड्स में से एक, 'बैकस्ट्रीट बॉयज' ने हाल ही में अपने 'डीएनएन वर्ल्ड टूर' की घोषणा की है। इसी वर्ल्ड टूर में यह बैंड मई 2023 में भारत का दौरा भी करेगा। इस खबर ने बैकस्ट्रीट बॉयज के सभी फैंस को उत्साहित कर दिया है।
विज्ञापन
13 साल बाद भारत वापसी
बुक माय शो लाइव नेशन के साथ दो शहरों के दौरे पर बहुचर्चित बैकस्ट्रीट बॉयज बैंड को देश में वापस ला रहा है। बैंड 4 मई को जियो वर्ल्ड गार्डन, मुंबई और 5 मई, 2023 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में परफॉर्मेंस देगा। दुनियाभर में अरबों लोगों का दिल जीतने वाला मशहूर बैकस्ट्रीट बॉयज बैंड 13 साल बाद भारत लौट रहा है। बैंड के शानदार 30 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए डीएनए वर्ल्ड टूर के साथ दुनियाभर में शोज करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
रिलीज की डॉक्यूमेंट्री सीरीज
'द बैकस्ट्रीट बॉयज: डीएनए वर्ल्ड टूर' बॉय बैंड के दसवें स्टूडियो एल्बम डीएनए का प्रमोशन करने के लिए भी रखा गया है। बैंड ने अपनी नई डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'मेकिंग ऑफ द डीएनए टूर' का पहला एपिसोड भी रिलीज कर दिया है। इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज से फैंस को उनके कॉन्सर्ट्स की तैयारियों के बारे में जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
Dream Girl 2: 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए अभी और करना होगा इंतजार, अब 7 अप्रैल नहीं इस दिन दस्तक देगी फिल्म
फैंस की मांग पर आ रहे हैं भारत
एजे मैकलीन, ब्रायन लिटरेल, निक कार्टर, होवी डोरो और केविन रिचर्डसन तीन दशकों से भी ज्यादा समय से दुनिया भर में प्रशंसकों को अपने संगीत से मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। विदेशों समेत उनके भारत में भी खूब प्रशंसक हैं और फैंस की डिमांड पर ही उन्होंने 13 साल बाद भारत आने का फैसला किया है।
Varun-Arjun: एक्टिंग स्कूल में एक ही लड़की को डेट कर रहे थे वरुण और अर्जुन, एक्टर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा