फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Avengers Endgame director Joe Russo reveals why they did not decided to Captain America Die

एवेंजर्स एंडगेम में इस वजह से कैप्टन अमेरिका को दिखाया बुढ़ा, डायरेक्टर ने खोला बड़ा राज

Mon, 10 Jun 2019 07:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 10 Jun 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
Avengers Endgame director Joe Russo reveals why they did not decided to Captain America Die
The Avengers - फोटो : twitter
बीती अप्रैल को रिलीज हुई मार्वल स्टूडियो की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम कमाई के मामले में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी दीवानगी भी देखने को मिली। वहीं इस फिल्म को लेकर इस तरह की भी चर्चा थी कि एवेंजर्स एंडगेम को देखने के बाद मार्वल स्टूडियो के दर्शक भावुक हो जा रहे हैं।
विज्ञापन


फिल्म में मार्वल स्टूडियो के सबसे चर्चित और पसंदीदा किरदार आयरन मैन और ब्लैक विडो को मरते हुए दिखाया गया है, वहीं फिल्म के अंत में कैप्टन अमेरिका का किरदार भी बुढ़ा हो जाता है। इससे दर्शक काफी निराश हुए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एवेंजर्स एंडगेम की रिलीज से पहले इस तरह की खबरें सुनने को मिली थीं कि फिल्म में बाकि एवेंजर्स साथियों को बचाने के चक्कर में कैप्टन अमेरिका की मौत हो जाएगी, लेकिन फिल्म में दर्शकों की सोच और खबरों के बिल्कुल विपरीत देखने को मिला। वहीं फिल्म की रिलीज के एक महीने बाद ही एवेंजर्स एंडगेम के डायरेक्टर जो रूसो ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने कैप्टन अमेरिका के किरदार को मरते हुए नहीं बल्कि बुढ़ा होते हुए क्यों दिखाया ? 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो रूसो ने बताया कि हमने पहले फिल्म के सबसे चहेते सुपरहीरो आयरन मैन और ब्लैक विडो को मार दिया। फिर बाद में हमें लगा कि इस तरह दर्शक इमोशनल होकर रोड पर न आ जाएंगे। इसलिए हमने फिल्म में कैप्टन अमेरिका को न मारकर उसके किरदार को बुढ़ा दिखा दिया। आपको बता दें कि एवेंजर्स एंडगेम 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भारत सहित पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed