{"_id":"5cfe5ddbbdec2207014a2932","slug":"avengers-endgame-director-joe-russo-reveals-why-they-did-not-decided-to-captain-america-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"एवेंजर्स एंडगेम में इस वजह से कैप्टन अमेरिका को दिखाया बुढ़ा, डायरेक्टर ने खोला बड़ा राज","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
एवेंजर्स एंडगेम में इस वजह से कैप्टन अमेरिका को दिखाया बुढ़ा, डायरेक्टर ने खोला बड़ा राज
Mon, 10 Jun 2019 07:10 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 10 Jun 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
The Avengers
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती अप्रैल को रिलीज हुई मार्वल स्टूडियो की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम कमाई के मामले में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी दीवानगी भी देखने को मिली। वहीं इस फिल्म को लेकर इस तरह की भी चर्चा थी कि एवेंजर्स एंडगेम को देखने के बाद मार्वल स्टूडियो के दर्शक भावुक हो जा रहे हैं।
फिल्म में मार्वल स्टूडियो के सबसे चर्चित और पसंदीदा किरदार आयरन मैन और ब्लैक विडो को मरते हुए दिखाया गया है, वहीं फिल्म के अंत में कैप्टन अमेरिका का किरदार भी बुढ़ा हो जाता है। इससे दर्शक काफी निराश हुए हैं।
गौरतलब है कि एवेंजर्स एंडगेम की रिलीज से पहले इस तरह की खबरें सुनने को मिली थीं कि फिल्म में बाकि एवेंजर्स साथियों को बचाने के चक्कर में कैप्टन अमेरिका की मौत हो जाएगी, लेकिन फिल्म में दर्शकों की सोच और खबरों के बिल्कुल विपरीत देखने को मिला। वहीं फिल्म की रिलीज के एक महीने बाद ही एवेंजर्स एंडगेम के डायरेक्टर जो रूसो ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने कैप्टन अमेरिका के किरदार को मरते हुए नहीं बल्कि बुढ़ा होते हुए क्यों दिखाया ?
विज्ञापन
जो रूसो ने बताया कि हमने पहले फिल्म के सबसे चहेते सुपरहीरो आयरन मैन और ब्लैक विडो को मार दिया। फिर बाद में हमें लगा कि इस तरह दर्शक इमोशनल होकर रोड पर न आ जाएंगे। इसलिए हमने फिल्म में कैप्टन अमेरिका को न मारकर उसके किरदार को बुढ़ा दिखा दिया। आपको बता दें कि एवेंजर्स एंडगेम 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भारत सहित पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जा रहा है।