फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Avengers: Endgame co director Joe Russo to visit mumbai

EXCLUSIVE: मार्वेल के लिए भारत बना कमाई का केंद्र, मुंबई आएंगे एवेंजर्स-एंडगेम के निर्देशक

Tue, 12 Mar 2019 11:42 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 12 Mar 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
Avengers: Endgame co director Joe Russo to visit mumbai
Joe Russo
कैप्टन मार्वेल को भारत में मिली जबर्दस्त कामयाबी से इसे बनाने वाली कंपनी मार्वेल स्टूडियोज खासी उत्साहित है। नतीजा ये हुआ है कि मार्वेल स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित अगली फिल्म एवेंजेर्स- एंड गेम के निर्देशक अगले महीने भारत आ रहे हैं। एवेंजर्स सीरीज की आखिरी फिल्म मानी जा रही इस फिल्म के एशिया प्रचार की शुरुआत भी अब भारत से ही होगी।
विज्ञापन


पिछले 10 साल में भारत मार्वेल कॉमिक्स का बहुत बड़ा बाजार बन चुका है। मार्वेल कॉमिक्स की कहानियों पर मार्वेल स्टूडियोज ने 2008 में आयरनमैन से फिल्में बनानी शुरू कीं और पिछले साल एवेंजर्स- इनफिनिटी वॉर ने अकेले भारत में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर पूरी दुनिया में हंगामा मचा दिया। मार्वेल की नई फिल्म कैप्टन मार्वेल ने भी अब तक भारत में उम्मीद से ज्यादा कारोबार कर लिया है और इसके आने वाले दिनों में 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लेने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

मार्वेल की अगली फिल्म एवेंजर्स-एंडगेम की कहानी वहां से शुरू होगी, जहां एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर में थानोस की मचाई तबाही खत्म रुक गई थी। पिछली फिल्म में थानोस ने धरती की आधी आबादी और बहुत सारे सुपरहीरोज मार दिए थे। दर्शकों को अब इंतजार है कि आगे क्या होगा? इस सवाल का जवाब दर्शकों को 26 अप्रैल को मिलेगा जब इस सीरीज की आखिरी फिल्म एवेंजर्स-एंड गेम रिलीज होगी। फिल्म में क्या कुछ हो सकता है, इसे लेकर युवाओं में लगातार चर्चाएं और बहस होती रही है और कैप्टन मार्वेल की रिलीज ने इन कहानियों को और रंग चढ़ाया है।
 
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मार्वेल स्टूडियोज ने इस बार एशिया क्षेत्र में अपनी फिल्मों का प्रचार शुरू करने के लिए भारत को केंद्र बिंदु बनाया है। इसकी शुरुआत करने के लिए एवेंजर्स-एंडगेम के निर्देशकों में से एक जो रसो भारत आ रहे हैं। रसो भाइयों ने कैप्टन अमेरिका-द विंटर सोल्जर, कैप्टन अमेरिका- सिविल वॉर के अलावा पिछली फिल्म एवेंजर्स-इनफिनिटी वॉर भी निर्देशित की हैं। 

जो रसो 1 अप्रैल को भारत आ रहे हैं और वह यहां मुंबई में दो दिन तक रहेंगे। मार्वेल स्टूडियोज की फिल्मों को भारत में मिले प्यार को लेकर जो रसो कहते हैं, ‘एवेंजर्स-इनफिनिटी वॉर को भारत में मिले प्यार ने हमारा हौसला बहुत बढ़ाया है और मैं भारत आने के लिए बहुत ही बेताब हूं। मैं चाहूंगा कि भारत में मैं मार्वेल स्टूडियोज की फिल्मों के ज्यादा से ज्यादा फैंस से मिल सकूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed