बॉन्ड फिल्मों के लिए गाना नहीं गा पाए ये फेमस सिंगर्स, इस वजह से मेकर्स ने किया रिजेक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में हॉलीवुड फिल्मों का खूब क्रेज है। बात अगर जेम्स बॉन्ड (James Bond) सीरीज की हो तो लोग इसकी हर एक बात जानना चाहते हैं। बात चाहे 'स्काईफॉल' और 'स्पेक्टर' के बाद 'नो टाइम टू डाय' में डेनियल क्रेग के नए अवतार को देखने की हो या फिर इसके थीम सॉन्ग के इतिहास के बारे में जानने की। लोग जेम्स बॉन्ड के बारे में कुछ भी मिस करना नहीं चाहते।
जैसा कि आप सभी जानते हैं दो हफ्ते पहले जेम्स बॉन्ड की 25वीं फिल्म ''नो टाइम टू डाय'' का थीम सॉन्ग रिलीज किया गया है। रिलीज होने के बाद ही ये गाना ब्रिटिश चार्ट बिल रिकॉर्ड में पहले नंबर पर आ गया।
इस गाने को बिली इलिश ने लिखा और गाया है। बिली जेम्स बॉन्ड सीरीज का थीम सॉन्ग लिखने और गाने वाली सबसे कम उम्र की सिंगर हैं। बिली से पहले सैम स्मिथ (2015) राइटिंग ऑन द वॉल (स्पेक्टर) और एडेल जेम्स बॉन्ड के लिए गाना गा चुके हैं। एडेल का गाना (स्काईफॉल) काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने के लिए उन्हें 2013 का बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग श्रेणी का ऑस्कर भी मिला था।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जेन्स बॉन्ड के लिए गाना कोई मामूली बात नहीं है। फिल्म का थीम सॉन्ग इतना खास होता कि उसमें पूरी फिल्म का संदर्भ निहित होता है। यानी कि आप फिल्म में क्या-क्या देखने वाले हैं इसका अंदाजा आपको गाना सुनकर ही हो जाएगा।
हॉलीवुड में कई गायक ऐसे हैं जिन्होंने बॉन्ड फिल्मों के लिए गाने की कोशिश की लेकिन नाकामयाबी हासिल हुई। आइए आपको बताते हैं उन सिंगर्स की लिस्ट जो बॉन्ड का थीम सॉन्ग कोशिश करने का बावजूद नहीं गा पाए।
एमी वाइनहाउस
एमी वाइनहाउस को उनके बहु-पुरस्कार-विजेता 2006 एल्बम, बैक टू ब्लैक की सफलता के बाद क्वांटम ऑफ सोलेस (2008) थीम गीत बनाने के लिए चुना गया था। लेकिन एमी ने तय समय सीमा सॉन्ग पूरा नहीं किया जिसके बाद बॉन्ड फ्रैंचाइजी ने एलिसिया कीज और जैक व्हाइट को इस गाने के लिए चुना।
Radiohead
स्पेक्टर के लिए सबसे पहले Radiohead से बात की गई थी जिसके लिए उन्होंने अपने गाने मैन ऑफ वॉर की पेशकश की लेकिन मेकर्स को लगा कि यह सॉन्ग फिल्म के लिए रिकॉर्ड नहीं किया गया है और इसलिए इसे ऑस्कर का नॉमिनेशन नहीं मिल सकता, इसके बाद सैम स्मिथ ने स्पेक्टर के का थीम सॉन्ग राइटिंग ऑन द वॉल गाया।एरिक क्लैप्टन
एरिक क्लैप्टन को लाइसेंस ट्रैक टू किल (1989) के टाइटल ट्रैक के लिए चुना गया था लेकिन उनका गाया गाना कभी रिलीज ही नहीं हुआ। इसके बाद निर्माताओं ने सात बार की ग्रैमी विजेता, ग्लैडिस नाइट को मौका दिया।
एलेस कूपर
एलेस कूपर ने ''मैन विद द गोल्डन गन'' (1974) के लिए थीम सॉन्ग लिखा था। लेकिन एलेस कूपर के बैंड ने निर्माताओं को बताया कि उनके गाने में एक दिन की देरी होगी जिसके बाद स्कॉटिश सिंगर लूलू ने फिल्म का थीम सॉन्ग गाया।इस फिल्म को कैरी फुकुनागा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग एक्टर रामी मालेक विलन की भूमिका में हैं जबकि बॉन्ड गर्ल के रूप में क्यूबन एक्ट्रेस अना दे अर्मस और लैशना लिंच भी दिखाई देंगी। यह फिल्म 2 अप्रैल को भारत और ब्रिटेन में रिलीज होगी। वहीं अमेरिका में यह फिल्म 8 अप्रैल को दस्तक देगी।
डेनियल क्रेग ने साल 2006 में कैसिनो रॉयल से बतौर जेम्स बॉन्ड में एंट्री ली थी। डेनियल क्रेग की तीसरी बॉन्ड मूवी 'स्काइफॉल' ने ब्रिटेन के इतिहास में बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड तोड़ डाले थे।