फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Apple Founder Steve Jobs Daughter Eve Jobs Steps Into Modeling Share Bold Photos

स्टीव जॉब्स की बेटी ने रखा मॉडलिंग की दुनिया में कदम, बाथटब में बैठे BOLD तस्वीरें आई सामने

Fri, 11 Dec 2020 08:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 11 Dec 2020 08:59 PM IST
सार

  • मॉडलिंग की दुनिया में आईं इव जॉब्स।
  • बोल्ड तस्वीरें की साझा।

विज्ञापन
Apple Founder Steve Jobs Daughter Eve Jobs Steps Into Modeling Share Bold Photos
इव जॉब्स - फोटो : Instagram

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध कंपनी एप्पल के मालिक स्टीव जॉब्स की बेटी इव जॉब्स काफी सुर्खियों में रहती हैं। इव ने अपने पिता की तरह व्यापार और टेक्नोलॉजी का रास्ता छोड़ मॉडलिंग की दुनिया का रास्ता चुन लिया है। इव स्टीव की सबसे छोटी बेटी हैं जो अब मॉडलिंग की दुनिया में आ चुकी हैं। हाल ही में उनकी मॉडलिंग की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

विज्ञापन


इव जॉब्स की उम्र महज 22 साल है। इव ने बतौर मॉडल अपनी शुरुआत कर ली है। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कुछ बेहद हॉट तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद हर जगह फिलहाल इव जॉब्स की ही चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Eve Jobs (@evecjobs)



तस्वीरों में इव जॉब्स बाथ टब के अंदर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। सभी लोग इन तस्वीरों को देख कर हैरान भी हो रहे हैं साथ ही इव की तारीफ भी कर रहे हैं। तस्वीरों में इव लिप ग्लॉस का प्रचार करती हुई नजर आ रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Eve Jobs (@evecjobs)



बता दें कि इव स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई कर रही हैं। इसी कॉलेज में उनके माता-पिता एक दूसरे से पहली बार मिले थे। इव की फैन फॉलोइंग भी काफी जियादा है। अभी से उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर डेढ़ लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। साथ ही साथ फॉलोअर्स की संख्या दिन पर दिन तेजी से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

पढ़ें: 'द डर्टी पिक्चर' में शकीला का किरदार करने वाली अभिनेत्री की संदिग्ध मौत, खून में सराबोर मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed