'पिलो चैलेंज' में शामिल हुआ ऐनी हैथवे का नाम, वायरल हो रही तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर हाल फिलहाल में पिलो चैलेंज देखने को मिल रहा है। इस चैलेंज के तहत सितारों के साथ ही साथ आम सोशल मीडिया यूजर्स पिलो (तकिया) को पहनकर इसके साथ अलग अलग पोज दे रहे हैं। इस चैलेंज की लिस्ट में अब हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐनी हैथवे का भी नाम शामिल हो गया है।
ऐनी हैथवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में ऐनी हैथवे ने नीली और सफेद तकिये का इस्तेमाल करते हुए अपनी ड्रेस बनाई है। वहीं ऐनी हैथवे के पीछे लगी पेटिंग में पंख नजर आ रहे हैं। ऐसे में ऐनी हैथवे देखने में किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ऐनी हैथवे की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रह हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
“A Queen is never late; everyone else is simply early.” 👑 #pillowchallenge
A post shared by Anne Hathaway (@annehathaway) on
ऐनी हैथवे के इस लुक को देखकर 2001 की 'द प्रिंसेस डायरीज' की चर्चा तेज हो गई है। 'द प्रिंसेस डायरीज' में मिआ थर्मोपॉलिस भी अहम भूमिका में थीं। न सिर्फ ऐनी हैथवे की तस्वीर बल्कि इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन को भी फैंस पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ भी पिलो चैलेंज के चलते सुर्खियों में थीं।
View this post on Instagram
A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on