फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Anne Douglas, Widow of Hollywood Legend Kirk Douglas Dies at 102

किर्क डगलस की पत्नी ऐनी डगलस का निधन, 102 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, 30 Apr 2021 04:20 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 30 Apr 2021 04:20 PM IST
विज्ञापन
Anne Douglas, Widow of Hollywood Legend Kirk Douglas Dies at 102
ऐनी डगलस (Anne Douglas) - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता स्वर्गीय किर्क डगलस (Kirk Douglas) की पत्नी ऐनी डगलस (Anne Douglas) का गुरुवार को बेवर्ली हिल्स में निधन हो गया है। उन्होंने 102 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी परिवार के वक्ता मर्सिया न्यूबर्गर ने दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि गलस परिवार के एक और सदस्य ने बेहद शांतिपूर्वक तरीके से अंतिम सांस ली है। उनका कहना है कि ऐनी दोपहर को अपने कमरे में आराम कर रही थीं और उसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


साल 2020 की फरवरी में ऐनी के पति और हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता किर्क डगलस ने भी 103 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली थी। बता दें कि दोनों की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान 1953 में पेरिस में हुई थी। फिल्म का नाम "एक्ट ऑफ लव" था। जिसके बाद दोनों ने साल 1954 में शादी कर ली और उनके दो बेटे हैं जिनका नाम पीटर और एरिक है।
विज्ञापन


इसके अलावा ऐनी अभिनेता माइकल डगलस और उनके भाई जोएल डगलस की सौतेली मां भी थीं। किर्क डगलस की पहली पत्नी से उनके दो बेटों ने जन्म लिया था। किर्क डगलस के निधन के बाद उनकी संपत्ति किसके बीच बंटेगी यह एक बड़ा सवाल बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन किर्क ने अपनी वसीहत में स्पष्ट तौर पर लिखा था कि 2020 तक माइकल डगलस के पास 21,860 करोड़ रुपये की संपत्ति है, ऐसे में उन्हें नहीं लगता कि उनके बेटे को पैसों की कमी होगी। डगलस की संपत्ति जिस संस्था को दान की गई हैं वह शिक्षा और स्वास्थ के क्षेत्र में काम करती है। इसी के चलते उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को अपनी संपत्ति में से कुछ भी नहीं दिया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed