फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Angelina Jolie on Divorce with Brad Pitt says i was hurt

ब्रैड पिट से तलाक पर बोलीं एंजेलिना जोली, 'डिवोर्स के बाद लगा था खुद को खो दिया है'

Tue, 08 Oct 2019 10:44 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 08 Oct 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
Angelina Jolie on Divorce with Brad Pitt says i was hurt
Angelina Jolie

हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने ब्रैड पिट से तलाक के बाद अपनी स्थिति के बारे में बात की है। एंजेलिना का कहना है कि ब्रैड पिट से तलाक के बाद उन्हें लगा कि वह अपने आप को थोड़ा खो चुकी हैं। जोली ने कहा कि जब उनका रिश्ता टूट गया, तब उन्हें ‘‘गहरा दुख’’ हुआ था।

विज्ञापन


जोली ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि मेरा भाग्य क्या है, लेकिन मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि मैं बदलाव के दौर से गुजर रही हूं, जैसे अपनी जड़ों की तरफ लौटना, खुद को पाना, क्योंकि, मैंने खुद को थोड़ा खो दिया था। मुझे लगता है कि ब्रैड के साथ मेरा संबंध जब खत्म हो रहा था, और जब हमारे अलगाव की शुरुआत हुई थी, तब मुझे यह एहसास होना शुरू हुआ।’’
विज्ञापन


जोली ने फ्रांसीसी पत्रिका मदाम को बताया, ‘‘वह एक जटिल वक्त था, जब मुझे खुद के होने का एहसास नहीं हो रहा था। भले ही यह स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन मुझे महसूस हो रहा था। मुझे तब बेहद गहरा दुख हुआ था।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

Angelina Jolie on Divorce with Brad Pitt says i was hurt
Angelina Jolie

इससे पहले एंटरटेनमेंट टुडे को दिए इंटरव्यू में एंजेलिना ने ब्रैट पिट से रिश्ता तोड़ने की वजह बताई थी। अभिनेत्री एंजेलिना ने कहा था कि कोई भी रिलेशनशिप ब्लैक और वाइट नहीं हो सकता। ब्रैड की तुलना में हर चीजों के लिए मेरे पास अलग अलग विचारधारा है। तलाक के पीछे सबसे पहली वजह थी आइडिया जिसमें बच्चों को किस तरह से बड़ा किया जाए। उन्होंने बताया था कि ब्रैड का ईष्या भरा व्यवहार और शराब पीने की लत सबसे पहली वजह थी अलग होने के पीछे।

एंजेलिना ने बताया कि उन्होंने शराब की लत की वजह से हॉलीवुड में कई मौके खो दिए। उसे जलन होती थी क्योंकि मैं अपने काम को उसे प्रमोट नहीं करने देती।

एंजेलिना जोली ने सितंबर 2016 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। दोनों छह बच्चों  के माता-पिता हैं। बता दें एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट साल 2005 से साथ थे। नौ साल बाद 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed