फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Angelina Jolie on Brad Pitt says she feared for her and her family safety during marriage

खुलासा: अपने पति ब्रैड पिट से डरती थीं एंजेलिना जोली, कहा- 'परिवार की सुरक्षा को लेकर...'

Sat, 04 Sep 2021 07:18 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 04 Sep 2021 07:18 PM IST
सार

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने दावा किया है कि ब्रैड पिट के साथ शादी के रिश्ते में रहने के दौरान अपने पूरे परिवार की सुरक्षा का डर था।

विज्ञापन
Angelina Jolie on Brad Pitt says she feared for her and her family safety during marriage
Angelina Jolie

विस्तार

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने दावा किया है कि ब्रैड पिट के साथ शादी के रिश्ते में रहने के दौरान अपने पूरे परिवार की सुरक्षा का डर था। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि वे भविष्य में ठीक और शांतिपूर्ण हो जाएंगे।
विज्ञापन


खबरों की मानें तो, पहले जोली का दावा था कि उनके पूर्व पति ने अपने बच्चों, मैडॉक्स, पैक्स, जहरा, शिलोह और जुड़वां नॉक्स और विविएन के प्रति मौखिक और शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार किया था, जिसमें एक निजी विमान में उनके बड़े बेटे मैडॉक्स के साथ हुई घटना शामिल है। वहीं, हाल ही में एक में इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने कहा कि वह पिट से अपने रिश्ते के दौरान अपने बच्चों के पालन-पोषण को लिए डरी हुई थी।
विज्ञापन


एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, जोली से जब पूछा गया कि उन्होंने बच्चों के अधिकारों पर अपनी आने वाली किताब लिखने का फैसला क्यों किया। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि वह अपनी कानूनी स्थिति के कारण इसके बारे में बात नहीं कर सकती। एंजेलिना ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वह अपने तलाक और घरेलू दुर्व्यवहार के आरोपों की ओर इशारा कर रही हैं जो उन्होंने (ब्रैड) के खिलाफ लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed