{"_id":"4e97ce0e-648b-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"angelina-jolie-not-interested-in-direction","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टर बनकर ही खुश हूं- एंजेलिना","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
एक्टर बनकर ही खुश हूं- एंजेलिना
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Tue, 22 Jan 2013 05:30 PM IST
विज्ञापन
हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली कहती हैं कि वह कभी भी फिल्म निर्देशिका नहीं बनना चाहती थीं। जोली ने 2011 में आई फिल्म 'इन द लैंड ऑफ ब्लड एंड हनी' का निर्देशन किया था। वह फिल्म की पटकथा लेखक और निर्मात्री भी थीं। उसके बाद जोली ने कभी भी निर्देशन की तरफ हाथ नहीं बढ़ाया।
विज्ञापन
पत्रिका 'टोटल फिल्म' के अनुसार जोली ने कहा कि मैं कभी पटकथा लेखक या निर्देशिका नहीं बनना चाहती थी। फिल्म निर्माण की मेरी कोई योजना नहीं थी। मैं सिर्फ अलग तरह के काम मेहनत से करती हूं। मैं एक्टर बनकर ही खुश हूं। उन्होंने कहा कि ऐसा करना एक अच्छी दिमागी कसरत की तरह होता है।
विज्ञापन