फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Andy Warhols marilyn monroe iconic potrait becomes most expensive artwork to be sold in 20th century

Marliyn Monroe: 1500 करोड़ में बिकी 20वीं सदी की सबसे महंगी पेंटिंग, आपने देखी क्या?

Tue, 10 May 2022 08:48 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 10 May 2022 08:48 PM IST
सार

क्रिस्टी ने अपने एक बयान में इस पेंटिंग को सबसे उत्कृष्ट छवियों में से एक बताया था। क्रिस्टीज के कला प्रमुख एलेक्स रोटर ने मर्लिन मुनरो की इस पेंटिंग को "नीलामी के लिए आने वाली 20वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण पेंटिंग" माना।

विज्ञापन
Andy Warhols marilyn monroe iconic potrait becomes most expensive artwork to be sold in 20th century
मर्लिन मुनरो की पेंटिंग - फोटो : social media

विस्तार

हॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की एक प्रतिष्ठित पेंटिंग "शॉट सेज ब्लू मर्लिन" सोमवार को क्रिस्टीज में 1500 करोड़ रुपये में नीलाम हुई। इतनी बड़ी कीमत में बिकने के साथ ही यह किसी भी सार्वजनिक नीलामी में बिकने वाली सबसे महंगी कलाकृति बन गई है। यह चित्र मुनरो की मृत्यु के दो साल बाद 1964 में बनाया गया था।

विज्ञापन

यह 20वीं शताब्दी की पहली इतनी महंगी बिकने वाली पेंटिंग बन गई है। इससे पहले साल 2015 में पाब्लो पिकासो की "अल्जीयर्स की महिलाएं" पेंटिंग लगभग 1300 करोड़ रुपये में बिकी थी। हालांकि, अभी भी किसी भी शताब्दी में नीलामी में बेची गई सबसे महंगी पेंटिंग का रिकॉर्ड लियोनार्डो दा विंची की 'साल्वाटर मुंडी' के पास ही है। यह पेंटिंग साल 2017 में 3486 करोड़ रुपये में बिकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिस्टी ने अपने एक बयान में इस पेंटिंग को सबसे उत्कृष्ट छवियों में से एक बताया था। क्रिस्टीज के कला प्रमुख एलेक्स रोटर ने मर्लिन मुनरो की इस पेंटिंग को "नीलामी के लिए आने वाली 20वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण पेंटिंग" माना।

विज्ञापन

बता दें कि अगस्त 1962 में केवल 36 वर्ष की आयु में ड्रग ओवरडोज से मर्लिन की मृत्यु हो गई थी। अभिनेत्री की मृत्यु के बाद एंडी वारहोल ने मर्लिन मुनरो की सिल्क स्क्रीन बनाना शुरू किया था। साल 1964 तक एंडी ने मर्लिन की पांच पेंटिंग्स का निर्माण किया था, जो अलग-अलग कलर के बैकग्राउंड पर बनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed